कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को गांव गांव घर घर तक पहचाएं- उमेश चौधरी

युवा राष्ट्रीय लोकदल का युवा संवाद चलो गांव की ओर कार्यक्रम अवध गार्डन में हुआ संपन्न

कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को गांव गांव घर घर तक पहचाएं- उमेश चौधरी

टूण्डला- युवा राष्ट्रीय लोकदल का युवा संवाद चलो गांव की ओर कार्यक्रम युवा राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष चौ.अमर सिंह पचहरे के नेतृत्व में नगर के अवध गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में युवा राष्ट्रीय लोकदल ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष उमेश चौधरी सम्मलित हुए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता अपने आप को कमतर न आंके पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान को किसी भी सूरत में ठेस नहीं पहुंचने देगी। कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को गांव गांव घर घर तक पहुंचाए और अपने नेता जयंत चौधरी के हाथ और मजबूत करें।
 
केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी जो काम कर रहे हैं। उसकी पूरे देश में सराहना हो रही है। हमे गर्व है अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जो अपने दादा पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नए आयाम दे रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा खेती किसानी गरीब मजदूरो के हक की लड़ाई लड़ी है और उनके हक के लिए पार्टी हमेशा काम करती आई हैं और अब भारतीय जनता पार्टी के साथ केंद्र की सत्ता में शामिल है। सत्ता में शामिल पार्टी किसान गरीब मजदूर युवाओं के लिए कार्य कर रही है। और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा करने में जुटी है।
 
आगरा से पधारे पूर्व जिलाध्यक्ष अमित चौधरी ने अपनी तेजस्वी वाणी से कार्यकर्ताओं जोश का संचार करते हुए कहा कि लोकदल का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है विपक्ष में थे तब भी गांव किसान गरीब मजदूरो की आवाज बुलंद की अब सत्ता में है,कार्यकर्ता बेझिझक होकर लोगों के कार्य कराएं सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाए अगर कोई सरकारी अधिकारी लोकदल कार्यकर्ता की बात नहीं सुनता तो पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराएं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव कार्यकर्ताओं के साथ है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं चौ.निरंजन सिंह पोनियां,अमर सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। 
 
जिसमें सभी ने पार्टी के सिद्धांतो और नीतियों के बारे में अवगत कराया और कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने लोकदल के रूप में जिस वट वृक्ष को रोपा था आज वह स्वर्गीय अजीत सिंह की कड़ी मेहनत और अब युवा दिलो की धड़कन चौधरी जयंत सिंह की लगन और अपने दादा पिता के पदचिन्हों पर चल पार्टी को आज विशाल वृक्ष के रूप में स्थापित कर दिया है। चौ. जयंत सिंह का कहना है कि वो किसान कमेरों गरीब मजदूरों के लिए सत्ता में रहते हुए उनके हित में सदैव कार्य करेंगे।
 
अंत में पार्टी की अध्यक्षता कर रहे आचार्य राजवीर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद मा. देशराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में चौ. निरंजन सिंह पोनियां, आचार्य राजवीर सिंह अमर सिंह,डॉ मुन्नेश राजोरिया, जितेंद्र पोनियां, नेपाल सिंह ठेनुआ,अनिल पचहरा सचिन उपाध्याय कुंवर सुधीर सिंह विनीत उपाध्याय धर्मेंद्र शर्मा भोला चौधरी नवीन शर्मा चौ,इन्द्रजीत सिंह पचहरे गोलू निषाद राहुल चौधरी कुंवर आदित्य सिंह गजेंद्र सिंह सोलंकी रजत सिकरवार आकाश चौधरी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|