जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़ा गोपालपुर से धुरियापार सड़क मार्ग का कब होगा जीर्णोद्धार

सड़क मार्ग से सफर करना बना टेढ़ा खीर

 जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़ा गोपालपुर से धुरियापार सड़क मार्ग का कब होगा जीर्णोद्धार

गोलाबाज़ार गोरखपुर । गोला तहसील क्षेत्र में गोला उरुवा सड़क मार्ग पर स्थित गोपालपुर से धुरियापार जाने  वाले  लगभग साढ़े ग्यारह किमी जीर्ण शीर्ण अवस्था मे  सड़क  अपनी बदहाली हालात पर रोना रोते दिख रहा है।इस सड़क मार्ग से सफर करने वाले लोग सूबे की सरकार को कोसते नजर आ रहे है।लोगो का कहना है कि विकास की कड़ी में क्या इस साढ़े ग्यारह किमी सड़क मार्ग का नाम सूची से बाहर हो गया है ।
 
आखिर इस सड़क मार्ग पर शासन व प्रशासन की निगाह क्यों नही पड़ रहा है यह एक यक्ष प्रश्न खड़ा पड़ा है।
बताते चले कि वर्तमान में गोला तहसील  क्षेत्र चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के नाम से पहचाना जा रहा है। इसके पूर्व  बर्ष 2012 तक धुरियापार विधान सभा के नाम से प्रसिद्ध रहा है।। वर्ष 2007 से 2012 तक धुरियापार विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र सिंह थे।2012  में नए परसीमन में धुरियापार विधान सभा क्षेत्र का नाम समाप्त कर चिल्लूपार  विधान सभा बना।बर्ष 2007 से 2012 तक पुराने चिल्लूपार व वर्ष  2012 से 2017 नए चिल्लूपार  के विधायक राजेश त्रिपाठी बने।
 
2017 से 2022  तक नए चिल्लूपार विधान सभा के विधायक विनय शंकर तिवारी बने। बर्ष 2022 में पुनः चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र की जनता ने अपने ज़न प्रतिनिधि के रूप में राजेश त्रिपाठी को  चुन कर विधान सभा मे भेजा। जो वर्तमान में विधायक  रूप में  प्रतिनिधित्व कर रहे है।  सूत्रों के अनुसारL बर्ष 1997 में धुरियापार विधान सभा क्षेत्र के विधायक रहे स्व मार्कण्डेय चंद द्वारा गोपालपुर से धुरियापार जाने वाली साढ़े ग्यारह किमी सड़क को पिच कराकर बिकास को एक नया गति दिया गया था।वर्ष 2007 में  धुरियापार विधान सभा  के सपा विधायक स्व राजेन्द्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह द्वारा इस सड़क का जीर्णोद्धार कराया गया । 
 
भारी वाहनों के संचलन से इस सड़क मार्ग की स्थिति बदहाली हालत में पहुच चुकी है। इस सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोग शासन व प्रशासन को कोसते नजर आ रहे है।क्षेत्र के लोगो का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सूबे की सरकार में विकास की सूची से सम्भवतः इस सड़क मार्ग का नाम ही हटा दिया गया है। क्योंकि शासन ,प्रशासन व  जनप्रतिनिधि की निगाहें  दूर दिखाई दे रही है। क्षेत्र के लोगो ने सूबे के मुखिया से मांग किया है कि विकास की गति में गोपालपुर से धुरियापार साढ़े ग्यारह किमी सड़क जो बदहाली हालात से गुजर रही है इस पर भी बिकास की एक किरण पहुचाना जनहित में जरूरी है।जिससे इस सड़क मार्ग से सफर करने वाले लोग भी बिकास के किरण का लाभ उठा सके।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

शोहरतगढ़ : भारत- नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग करते हुए एसएसबी जवान  शोहरतगढ़ : भारत- नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग करते हुए एसएसबी जवान 
सिद्धार्थनगर। होली त्यौहार को लेकर एसडीएम राहुल सिंह व सीओ सुजीत राय ने गुरुवार को सुरक्षा जवानों के साथ कस्बा...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel