यमुना का जलस्तर बढ़ने की आंशका को लेकर प्रशासन अलर्ट

टूण्डला ब्यूरो स्वतंत्र प्रभात
टूण्डला-
हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने को लेकर प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए एसडीएम टूण्डला ने पांच बाढ़ नियंत्रण चैकियां बनाई है। जिसमें लेखपालों की टीम गठित कर तैनात किया गया है। जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन गांव पानी की चपेट में आ सकते हैं।
टूण्डला क्षेत्र के यमुना का जलस्तर बढ़ने की आंशका को लेकर एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ नियंत्रण चैकियां रसूलाबाद, नगला सिंघी, भीकनपुर बझेरा, ग्वारई में स्थापित की गई है। जिसमें लेखपालों की टीम गठित कर तैनात की गई है। जिन्हें नाविकों की सूची भी देदी गई है। क्षेत्र के सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को भी बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट किया गया है। वहीं क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है कि यदि यमुना का जलस्तर बढ़ता दिखाई दे तो प्रशासन को सूचना दें।
वहीं यमुना की तलहटी व किनारे से दूर रहे। यमुना नदी में पानी का बढ़ना शुरू हो गया है। यदि पानी इसी भांति बढ़ता रहा तो अनवारा, जटपुरा, छारई, रसूलाबाद घाट, बजहेरा, रामगढ़, नगला काले, ग्वारई, कुतुकपुर साहब , पीपरिया, गढ़े घाट, ठार टेका, नगला राजपथ, न्यामदपुर आदि गांवों को अपनी चपेट में ले लेगा।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List