टूटी सड़क पर रोज गिरकर घायल हो रहे वाहन सवार
स्मार्ट सिटी की सड़क का बुरा हाल प्रतिदिन गिर कर लोग होते हैं घायल वर्षांत में यहां से निकलना हो जाता है दुश्वार।
On

कानपुर। सनिगवां रोड से रामादेवी जाने वाली सड़क जो कि अंडर पास के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है बड़े बड़े गड्ढे सड़क में हो गये हैं इस पर प्रतिदिन दोपहिया और तीन-पहिए वाहन पलट रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।
सनिगवां की तरफ से भाभा नगर, विमान पुरी, अन्ना चौराहा, हाईवे सिटी, चन्द्र नगरी, स्वर्ण जयंती विहार, सजारी, सनिगवां, कुरिया, नगवां और पिपरगंवा के लोग रामादेवी, जाजमऊ, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जाने के लिए इसी मार्ग से निकलते हैं। यहां आये दिन दो पहिया वाहन और तीन पहिया वाहन पलट जाते हैं। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक चुस्त दुरुस्त सरकार चला कर अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं कि जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन अधिकारी उनके आदेशों को पलीता लगा रहे हैं। यह सड़क पिछले एक साल से टूटी हुई है। वर्षा के दिनों में तो यहां से निकलना दुश्वार हो जाता है। तब यहां के लोगों को दूर होकर दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क को अतिशीघ्र बनवाने की मांग की है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List