बस्ती जिले में ई-स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी, अधिकृत काउंटर भी समय से पहले बंद
On

बस्ती। जिले में ई-स्टाम्प पेपर की बिक्री में धांधली की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। आम नागरिकों को निर्धारित मूल्य से अधिक राशि देकर स्टाम्प खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके अलावा, जिला निबंधन कार्यालय में स्थित अधिकृत काउंटर पर भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह काउंटर दोपहर 2 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है।जनता को हो रही परेशानीस्टाम्प पेपर खरीदने आने वाले लोगों का कहना है कि अधिकृत काउंटर से स्टाम्प लेना मुश्किल हो गया है, जिससे उन्हें निजी विक्रेताओं से अधिक कीमत पर खरीदारी करनी पड़ती है।
इससे सरकारी कार्यों, न्यायालय संबंधित दस्तावेजों और संपत्ति पंजीकरण के मामलों में अनावश्यक देरी और आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। प्रशासन इस पर तत्काल ध्यान दें जनता का भरोसा प्रशासन से उठ रहा है धीरे-धीरे लेकिन प्रशासन के मुद्दे कुंभकरणकी नीद सो रहा है जनता को नया मिलना चाहिएप्रशासन से मांग
जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन से निम्नलिखित मांग की जाती है।
ई-स्टाम्प पेपर की निर्धारित दर पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।जिला निबंधन कार्यालय के अधिकृत काउंटर का संचालन पूरे कार्यकाल तक किया जाए।. स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। जनता को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालकर आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि आम नागरिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
4.jpg)
22 Mar 2025 13:19:20
हनी ट्रैप बम फूटने से कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर तूफ़ान खड़ा हो गया है। इस बार मामला...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List