बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त
विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाल श्रम उन्मूलन अभियान

बाल श्रम को लेकर विशेष अभियान
राजेश तिवारी / वीरेंद्र कुमार( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)
ओबरा/ सोनभद्र-
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में शुक्रवार को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी सोनभद्र (AHT) की संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी से प्रभारी एएचटी रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव , आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List