गंगा यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी, 103 बाढ़ केंद्र बनाने के निर्देश ।
On

स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज
हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल दोनो नदियां खतरे के निशान से नीचे है।
फाफामऊ में गंगा नदी का जलस्तर एक दिन में 12 सेंटीमीटर बढ़कर 77.85 मीटर हो गया है। छतनाग में 13 सेंटीमीटर बढ़कर 74.41 मीटर हो गया है।
नैनी में यमुना का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 74.88 मीटर तक पहुँच गया है।
ज़िलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया, "जलस्तर हर घंटे 2-3 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। हम 103 बाढ़ केंद्र बना रहे हैं। हमारे पास पीएसी की दो बटालियन, जल पुलिस, एस॰डी॰आर॰एफ़ की टीम हैं। हमारे पास 1500 से अधिक नाव और 45 से अधिक मोटरबोट हैं। हमने राशन आदि की व्यवस्था की है।"
फ़िलहाल गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 6 मीटर नीचे है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List