महापंचायत में यमुना भक्त का प्रण, शुद्ध होने तक त्यागा अन्न

यमुना शुद्ध होने तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे दिनेश शर्मा

महापंचायत में यमुना भक्त का प्रण, शुद्ध होने तक त्यागा अन्न

स्वतंत्र प्रभात 
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लडाई लड रहे दिनेश शर्मा ने अब यमुना शुद्धिकरण के लिए बीड़ा उठाया है। दिनेश शर्मा ने ऐलान किया है कि जब तक यमुना की धार शुद्ध रूप से अविरल प्रवाह में नहीं आती वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए न्यायालय में हिन्दू पक्षकार हैं। इससे पहले उन्होंने प्रण किया था कि वह पैरों में खड़ाऊँ नहीं पहनगे और नंगे पैर ही रहेंगे। अब उन्होंने यमुना शुद्ध होने का तक अन्न ग्रहण नहीं करने का संकल्प लिया है।

उन्हें ने यह प्रण यमुना शुद्धीकरण के लिए बुलाई गई संत एवं यमुना भक्तों की महापंचायत में लिया। विश्राम घाट पर जमुना महारानी के शुद्धिकरण के लिए महापंचायत हुई। महापंचायत में अनेकों संत, महात्मा और यमुना भक्त मौजूद रहे। यमुना भक्तों के दशकों पुरानी पीड़ा रही है। वह यमुना में जल का अविरल और शुद्ध प्रवाह चाहते हैं। इसके लिए दशकों से विभिन्नरूपों में लडाई लडी जाती रही है।

यमुना भक्त काफिले में दिल्ली तक कूंच भी कर चुके हैं और व्यक्तिगत सत्याग्रह जैसे आंदोलनात्मक कदम भी उठाते रहे हैं। सरकार भी लाखों करोड़ों रुपये की योजनाओं को मूतिरूप देती रही है बावजूद इसके यमुना का जल समय के साथ साफ होने की बजाय और गंदो होता गया है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि यमुना लगभग जलचर विहीन हो गई है प्रदूषण से मछलियों के मरने जैसी घटनाएं भी बंद हो गई हैं।

यमुना में अब न कछुआ ही मिलते हैं और नहीं मछलियां ही। इससे यमुना भक्तों की पीड़ा लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर यमुना के लिए आंदोलन की पटकथा लिखी जा रही है। यमुना भक्त लगातार बैठक कर रहे हैं और आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

इस मौके पर परम यमुना भक्त ब्रज संत रमेश बाबा और अन्य सभी यमुना भक्तों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने एक स्वर से कहा कि जमुना महारानी के लिए  यमुना के सहारे एक नाला बनना चाहिए और बीच यमुना जी की खुदाई होनी चाहिए। जिससे निर्मल पानी एक तरफ और गंदा पानी एक तरफ होता जाएगा। इस मौके पर बरसाना वाले संत रमेश बाबा, गोकुल वाले संत पंकज बाबा, राधा रमन, अनिल सिंह, राजेश पाठक नरेश ठाकुर, पंकज चतुर्वेदी ललित चतुर्वेदी, गंगा रानी, बबीता सिंह, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।


About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने की याचिका खारिज की। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने की याचिका खारिज की।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...

अंतर्राष्ट्रीय

कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा कालिकन धाम के गणेश देवतन पर शुरू हो रही भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा
रवि द्विवेदी रिंकू  संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...

Online Channel