भदोही में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत।

औराई क्षेत्र के कैअरमऊ हाईवे की घटना।

भदोही में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत।

 भदोही। औराई थाना क्षेत्र के कैअरमऊ गांव के समीप बृहस्पतिवार की तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर अपने घर जा रहे एक युवक की ट्रक द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  मालूम हो कि कैयरमऊ गांव निवासी परमानंद उर्फ महेंद्र सरोज (34 वर्ष) राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल टेंट हाउस का काम था रोज की भांति सुबह करीब 5 बजे भोर में रोड क्रास करके घर के लिए जा रहा था। तभी वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें सड़क पर कर घर जा रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 
यह घटना कैअरमऊ ब्रिज पर हुईं,  करीब आधा घंटे तक तो किसी ने ध्यान नहीं दिया बाद में लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को 4 लड़की व 2 लड़के हैं, अभी किसी भी लड़की की शादी नही हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक बहुत मिलनसार था वहीं मृतक की पत्नी अनीता देवी दहाड़े मारते हुए बेहोश हो जा रही थी।
 
मृतक ही घर में कमाने वाला था टेंट हाउस का काम था। मृतक को कुल 6 बच्चें है। कैअरमऊ में बृहस्पतिवार की सुबह हुई इस घटना से सन्नाटा पसरा है। घटना के संबंध में ग्रामीणों बताया कि कांवर ड्यूटी में तैनात पुलिस के सिपाही को घटना की जानकारी दी गई लेकिन घटना के आधा घंटा बाद तक भी पुलिस के लोग नहीं पहुंच सके। साथ ही औराई के सीओ और थानाध्यक्ष का भी मौके से फोन नही उठा बाद में भदोही एसपी को घटना की जानकारी दी गई उसके बाद पुलिस पहुंची। यह तो गनीमत रही कि स्थानीय लोगो की नजर हाईवे ब्रिज पर पड़े शव पर पड़ गई नहीं तो हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे वाहनों से शव पूरी तरह कुचल दिया जाता। उस समय हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।