जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा समिति की बैठक एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में सम्पन्न

जनपद में उत्पन्न हो रहे प्लास्टिक अपशिष्टों को रिसायकल एवं प्रबन्धन (सड़क निर्माण, ऊर्जा निर्माण इत्यादि में) पर बल-एडीएम न्यायिक 

जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा समिति की बैठक एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में सम्पन्न

गंगा ग्रामों में किसानो को जैविक खेती हेतु किया जाय प्रेरित-डीएफओ 

भदोही-  जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा समिति की बैठक को अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में नोडल अधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रतिमाह जीवित पौधों की सूचना अपडेट किया जाना है। वृक्षारोपण अभियान 2024 के अंतर्गत रोपित किए गए पौधों का अंतर्विभागीय सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करना है। जियो टैगिंग की विभागवार प्रगति सूचना प्रस्तुत है। रोपित किए गए पौधों के रखरखाव एवं अन्य बिंदुओं पर बल दिया गया।
 
जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत जनपद में उत्पन्न हो रहे गीला कचरा के उपचार हेतु उपलब्ध वेट कंपोस्टिंग पिट की कार्यात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। जनपद में उत्पन्न हो रहे प्लास्टिक अपशिष्टों को रिसायकल एवं प्रबन्धन (सड़क निर्माण, ऊर्जा निर्माण इत्यादि में) हेतु की जा रही कार्यवाही की गयी। समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में ठोस अपशिष्ट ट्रांसफर स्टेशन, डम्पिंग साईट छमता एवं कार्यात्मक स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट पर बल दिया गया।
 
जनपद में उत्पन्न हो रहे कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिमालिशन वेस्ट के उचित निस्तारण एवं प्रबन्धन हेतु की जा रही कार्यवाही की गयी। जनपद में उत्पन्न हो रहे ठोस अपशिष्ट के उपचार एवं वैज्ञानिक प्रबन्धन (वेस्ट टू कम्पोस्ट एवं वेस्ट टू एनर्जी) हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गयी। जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन अधिनियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के फण्टलाईन स्टाफ के कार्यात्मक क्षमता की अभिवृद्धि हेतु किये जा रहे कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। जनपद में प्रवाहित हो रहे नालों की टैपिंग हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गयी।  
 
जिला गंगा समिति के अन्तर्गत गंगा किनारे स्थित शव दाह गृह का संचालन विद्युत से किया जाय जिससे नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। जनपद में गंगा एवं गंगा की सहायक नदियों के किनारें कुल रोपित किये गये पौधों की सूचना ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग उपलब्ध करायें गये। जनपद में मोरवा नदी जीर्णाेधार हेतु की जा रही कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की सूचना फोटोग्राफ सहित उपायुक्त स्वतः रोजगार उपलब्ध करायें गये।
 
गंगा ग्रामो एवं गंगा नदी के किनारें गंगा आरती कराया जाय एवं उसकी सूचना फोटोग्राफ सहित जिला पंचायतीराज विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया। गंगा ग्रामों में किसानो को जैविक खेती हेतु प्रेरित किया जाय तथा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति आम जनमानस में जन जागरूकता हेतु अभियान चलाया जाय। जनपद में संचालित समस्त डाईंग प्लान्ट से निसृत हो रहें तरल अपशिष्ट की गुणवत्ता की जांच की जाय साथ ही गुणवत्ता मानक अनुरूप न होने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायें।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता