स्वराज इंडिया पार्टी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र यादव पर हुए हमले के विरोध में भारत जोड़ो अभियान की दिल्ली इकाई द्वारा महाराष्ट्र भवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन

स्वराज इंडिया पार्टी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र यादव पर हुए हमले के विरोध में भारत जोड़ो अभियान की दिल्ली इकाई द्वारा महाराष्ट्र भवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व स्वराज इंडिया पार्टी के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र यादव पर हुए हमले के विरोध में भारत जोड़ो अभियान की दिल्ली इकाई द्वारा महाराष्ट्र भवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन
 
नई दिल्ली 24 अक्टूबर को भारत जोड़ो अभियान की दिल्ली इकाई ने महाराष्ट्र भवन के रेजिडेंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध दर्ज करवाया और हुड़दंगियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की।दरअसल 21 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक योगेन्द्र यादव की सभा में कुछ हुड़दंगियों द्वारा हंगामा और धक्का मुक्की की गई। संविधान की रक्षा और हमारा वोट के विषय पर आयोजित सभा को संबोधित करने के लिए आयोजक द्वारा आमंत्रित करने पर योगेन्द्र यादव जैसे ही अपने भाषण के लिए तैयार हुए सभा मे उपस्थित इन हुड़दंगियों ने उन्हे घेर लिया।
 
सभा मे उपस्थित श्रोताओं और स्वयंसेवकों ने हुड़दंगियों से वक्ताओं की सुरक्षा की। हुड़दंगी पुलिस के सामने कुर्सियां तोड़ते रहे और हंगामा करते रहे लेकिन उन हुड़दंगियों पर कोई कारवाई नहीं की गई जबकि महाराष्ट्र की अकोला  पुलिस योगेंद्र यादव को वहां से ले कर चली गई। प्रदर्शन के दौरान एस के चौबे ने बताया कि योगेंद्र यादव व उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी व शिंदे सरकार घबराई हुई है जिसके परिणाम के रूप में यह हमला देखने को मिला, देश का चुनाव आयोग खुद मौन बैठा है। यह योगेंद्र यादव पर हमला नहीं यह देश के संविधान, लोकतंत्र और गरीबों मजलूमों, किसानों मजदूरों और सच्चे देश भक्तों पर हमला है अगर महाराष्ट्र सरकार या महाराष्ट्र चुनाव आयोग हुड़दंगियों पर कार्यवाही नहीं करती है तो यह घटना बीजेपी और शिंदे सरकार को सोची समझी साजिश समझी जाएगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

दीप 
संजीव-नी। 
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
कविता