मुर्दाघर को भी नहीं बख्शा, बनाया अय्याशी का अड्डा

मुर्दाघर को भी नहीं बख्शा, बनाया अय्याशी का अड्डा

स्वतंत्र  प्रभात। एसडी सेठी। जिंदो के साथ लाशो के बीच पोस्टमार्टम हाउस में  धड्डले से चल रहा था अय्याशी का अड्डा।  एक तरफ अभी डाॅक्टर के  रेप और मर्डर को लेकर कोलकाता समेत पूरे देश में बवंडर मचा हुआ है वहीं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो ने हडकंप मचा दिया है। दरअसल नोएडा के एक पोस्टमार्टम हाउस के वायरल वीडियो ने सभी लोगो के कान खडे कर दिए है। यहां के कर्मचारियों ने बेखौफ मुर्दाघर की लाशों के बीच अय्याशी का अड्डा बना रखा था। 

मुर्दो के बीच अय्याशी का सच उधेडते सामने आए वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। कुछ ही सेकेंड में यह अश्लील वीडियो इंटर्नेट पर आग की तरह फैल गया। ऐसी औछी और हैरान कर देने वाली हरकत को देखकर एक्शन में आए प्रशासन ने इस मामले में 3 आरोपियो को हिरासत में ले लिया है। वहीं 2 मुख्य आरोपियो को नौकरी से हाथ धोना पडा है।बता दें कि पोस्टमार्टम हाउस का पूरा सच अभी भी सामने नही आया है।इसको लेकर अब नए खुलासे हो रहे है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो घटना का वीडियो शुक्रवार 23 अगस्त को सामने आया था।जबकि 12 अगस्त,2024 को यह वीडियो बनाया गया था।

घटना भी उसी दिन की है।सबसे हैरानी की बात है यहां के स्वास्थ्य अधिकारी  को पहले से इसकी जानकारी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 12 अगस्त को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रिजर हाॅल में 12 शव रखे थे।इस दौरान वहां के कर्मचारी ने महिला के साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया। जबकि दूसरे कर्मचारी ने वीडियो बनाया वो डीप फ्रिजर हाॅल  के बाहर पहरा दे रहा था। पोस्टमार्टम हाउस के अधिकारियो को अगले दिन इस वीडियो की जानकारी हो गई थी।लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नही की। आखिर क्यों नहीं तत्पर कार्रवाई नहीं की गई? घटना के 10 दिन बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपियो पर एक्शन लिया।

बता दे कि वीडियो में मौजूद शख्स उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है।शख्स का नाम शेर सिंह है। जो पोस्टमार्टम हाउस में संविदा पर कार्यरत है। बता दें कि वीडियो शुक्रवार 23 अगस्त को सामने आया है। जबकि 12 अगस्त को बनाया गया था।घटना भी उसी दिन की थी। हैरानी की बात है कि स्वास्थ्य अधिकारी की नाक के नीचे यह अश्लील अड्डा पता नहीं कब से चल रहा था। उल्लेखनीय है कि शेर सिंह एक महिला के साथ पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रिजर हाॅल में आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। तभी परवेंदर सिह नामक दूसरे कर्मचारी ने शेर सिंह को चद्दर लाकर दी।इस दौरान प्रवेंदर सिंह मोबाइल में वीडियो बनाने लगा।

महिला ने उसे वीडियो बनाने से मना किया ।लेकिन वो नहीं माना। बता दें कि वीडियो बनाने वाला मोबाइल एंबुलेंस चालक भानू प्रताप कमरे के बाहर खडा था।और उसने अपने फोन को परवेंदर को वीडियो बनाने के लिए दिया था। यूपी पुलिस मामले पर एक्शन लेते हुए शेर सिंह, परवेंदर और भानू प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।मोबाइल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि वीडियो में मौजूद महिला अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वही स्वास्थ्य विभाग ने परवेंदर सिंह,और शेर सिंह को नौकरी से निकाल दिया है।

 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता