क्षेत्रीय विधायक धरना प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए लोगो पर बना रहे दबाव-मनीष यादव अध्यक्ष
On

स्वतंत्र प्रभात
बेनीगंज/हरदोई- कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेयनपुरवा में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 22वें दिन जिले के कई थानों की पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर पहुंच कार्यक्रम को समाप्त करने सम्बन्धी किसान नेताओं से लंबी वार्ता की। पर बात नहीं बनी। बताते चलें बढ़ेयन पुरवा गांव से कुछ ही दूरी पर सांगवान पोल्ट्री फार्म बीते कई वर्षों से संचालित है। आसपास बसे गांव वालों को यह नहीं पता होगा कि इससे उत्पन्न होने वाली मक्खियां वा उत्पन्न होने वाली गंदगी एवं बीमारियों झेलनी पड़ेगी। बीते समय पश्चात मक्खियों ने धीरे-धीरे अपना कहर आस पास बसे गांवों में बरपाना शुरू कर दिया।
जिससे ग्रामीणों ने अपनी दबी हुई आवाज उठाने के लिए भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन का साथ लिया। कुछ माह पूर्व संगठन द्वारा सांगवान पोल्ट्री फार्म मुख्य द्वार के पास सांकेतिक धरना प्रदर्शन की तैयारी के दौरान जिले से बड़ी तादाद में पुलिस बल ने किसानों को खदेड़ा व जिला अध्यक्ष समेत कुछ किसानों पर मुकदमे लिखकर उन्हें जेल भी भेजा था। जबकि संगठन द्वारा किसानों की उक्त समस्या के लिए कई लिखित ज्ञापन पूर्व में ही दिए जा चुके थे। मामले पर संज्ञान ले तत्कालीन जिलाधिकारी ने जांच कमेटी बना कई बार जमीनी जांच की छिटपुट दवाओं का छिड़काव कराया गया पर समस्या जस की तस रही। पुनः किसान संगठन की शिकायत पर जांच कमेटी बनाई गई जो आज भी फौरी तौर पर जांच कर रही है।
इधर बीते 22 दिनों से पुनः किसान संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जिसे समाप्त कराने तहसीलदार सदर प्रतीक त्रिपाठी,नायब तहसीलदार सदर अनेक सिंह, क्षेत्राधिकारी हरियावां शिल्पा कुमारी सहित कई थानों की पुलिस, पीएससी बल, व फायर बिग्रेड धरना स्थल पहुंचे। कार्यक्रम खत्म करने को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों से तहसीलदार की लंबी वार्ता हुई। पर बात नहीं बनी तहसीलदार ने बताया प्रशासन की तरफ से इस समस्या के समाधान हेतु वार्ता चल रही है कुछ समस्या खत्म भी हुई है बाकी जो भी समस्या है उसको भी खत्म करवाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के अनुसार जिला प्रशासन धरना प्रदर्शन को खत्म करवाना चाहता है। प्रशासन के ऊपर क्षेत्रीय कई विधायकों का दबाव है।
हमें प्रशासन लिखित नोटिस दे तीन दिन का समय दिया जाए। मैं किसान पंचायत पश्चात धरना प्रदर्शन समाप्त करूंगा। अन्यथा की स्थिति में यहां के आजिज ग्रामीण लखनऊ में टेंट तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक हमारी समस्या का निस्तारण नहीं होगा तब तक हम लोग वहीं पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। क्षेत्रीय विधायक पर लग रहे धरना प्रदर्शन संबंधी आरोपों के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में ही नहीं है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List