हमीरपुर महोबा तिंदवारी के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले
बे मौसम बारिश ओलावर्ष्टि से किसानो की फसलों का 80% नुकसान की भरपाई करने की मांग की- सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

मुख्यमंत्री ने किसानों के नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया
स्वतंत्र प्रभात
हमीरपुर | हमीरपुर महोबा तिंदवारी के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में जानकारी दी | उन्होंने बताया कि बे मौसम बारिश लगातार हो रही ओलावृष्टि ने किसानो की कमर तोड़ दी | उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से हुई फसलों की क्षतिपूर्ती के कारण अनुरोध किया कि |
संसदीय क्षेत्र में पिछले 10-12 दिन से लगातार अप्रत्याषित ढंग से बारिश हो रही है व कई स्थलो पर अत्यधिक मात्रा में ओलावृष्टि से घटनायें भी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के जनपद हमीरपुर एवं महोबा, तथा जनपद बाँदा की विधानसभा तिन्दवारी के किसानों को उनकी फसलों में अत्यधिक नुकसान पहुँचा है। कई जगहों पर किसानों की 80 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हो गयी है। जिस कारण किसानों को अर्थिक नुकसान पहुँचने की सम्भावना है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के समस्त कृषको को हुई क्षति का आंकलन करा कर सही ढंग से फसलों के नुकसान की भरपायी दिलाये जाने की शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद कराए जाने का आश्वासन दिया है!
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List