जिले में कुपोषण खात्मे के लिए तीन माह चलेगा संभव अभियान 

जिले में कुपोषण खात्मे के लिए तीन माह चलेगा संभव अभियान 

मीरजापुर ।  बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषण के खात्मे के लिए सितम्बर तक संभव अभियान  जिले के 2668 केन्द्रों पर चलेगा। इस आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने दी। 
बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह संभव अभियान गर्भवती एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए यह अभियान जिले के हर केन्द्रों पर चार माह तक चलाया जायेगा। अभियान के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। वर्ष 2021 में संभव अभियान एक नवाचार के रूण्प में शुरू किया गया था।
 
जिसमें विशेष रूप से सैम व मैम बच्चों का सही तरीके से चिन्हाकंनए उपचार व सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ कुपोषण की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया गया था। लेकिन इस बार संभव  चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहली तिमाही की गर्भवती वजन एवं उंचाई मापेंगी। अगर वजन 45 किलोग्राम से कम है और उंचाई 145 सेमी से कम है उस स्थिति में गर्भवती महिला कुपोषित मानी जायेगी। यदि उस महिला के एमसीपी कार्ड में हीमोग्लोबिन 11 ग्राम से कम है तो एनीमिक में चिन्हित किया जायेगा और चिकित्सकीय प्रबंधन की व्यवस्था की जायेगी।
 
बाल विकास परियोजना अधिकारी  ने बताया कि पिछले वर्षो की अभियान की सफलता व परिणाम के आधार पर जुलाई से सितम्बर तक संभव अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत बच्चों के नाम वार सूची गांव की आशाए एएनएम व ग्राम प्रधान व अभियान में सहयोग करने वाले विभाग के साथ साझा किया जायेगा। ऐसे बच्चों को स्वास्थ्य जांच के लिए ग्राम स्वास्थ्यए स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर लेकर आयेगी, जो बच्चे गंम्भीर मिलेगे उन्हे पोषण पुर्नवास केन्द्र या ब्लाक चिकित्सा इकाई पर भेजने का कार्य किया जायेगा। इस अभियान को मुख्य रूप से तीन मुख्य मासिक थीम एवं साप्ताहिक थीम के रूप में विभाजित किया गया है।
 
जुलाई माह में गर्भवती महिला एवं शिशु की जांच की जायेगी, सैम मैम बच्चों का चिन्हाकंन किया जायेगा। जुलाई माह को स्तनपान प्रोत्साहन माह के रूप मनाया जायेगा, जिसके अतंर्गत सप्ताह स्तनपान से जुड़ी जन जागरूक गतिविधियां की जायेगी। अगस्त माह को उपरी आहार के रूप में मनाया जायेगा। प्रत्येक सप्ताह  उपरी और अर्ध ठोस आहार के बारे में जागरूक किया जायेगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।