सेवानिवृत अधिकारी संघ द्वारा कवि संजीव ठाकुर द्वारा काव्य में दूसरा विश्व कीर्तिमान रचने पर अभिनंदन। 

अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान |

सेवानिवृत अधिकारी संघ द्वारा कवि संजीव ठाकुर द्वारा काव्य में दूसरा विश्व कीर्तिमान रचने पर अभिनंदन। 

रायपुर,समता-चौबे  कॉलोनी सेवानिवृत अधिकारियों के संगठन का महत्वपूर्ण एवं सारगर्भित सम्मेलन गायत्री मंदिर हाल समता कॉलोनी में पूर्व कमिश्नर, सेवानिवृत्ति वरिष्ठ आई,ए,एस दुर्गेश मिश्रा की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। नामचीन वरिष्ठ कवि संजीव ठाकुर द्वारा पूर्व में आलेख का विश्व रिकार्ड बनाने के बाद कविता लेखन का  दूसरा विश्व रिकार्ड बनाने पर सम्मान-अभिनंदन, शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। इस संक्षिप्त एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ अंजनी शुक्ला, पूर्व सीएमओ डॉ दिनेश चंद्र तिवारी, डॉ अखिलेश त्रिपाठी तथा वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा थे। जिसमें देश के वरिष्ठ कवि, लेखक, चिंतक, स्तंभकार संजीव ठाकुर का कविता लेखन में दूसरा गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से उन्हें सम्मानित किया गया।
 
इस अवसर पर पूर्व कमिश्नर दुर्गेश मिश्रा के साथ साथ विदेश यात्रा से लौटे डॉ दिनेश चंद तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, तथा डॉक्टर अखिलेश त्रिपाठी का भी शॉल तथा श्रीफल से अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग संघ के रेफरी पूर्व माइनिंग अधिकारी संजय शर्मा, पूर्व संयुक्त कलेक्टर अशोक तिवारी, नगर निगम के पूर्व जोन कमिश्नर डॉ बी के मिश्रा, वन विभाग के प्रबंधक चंद्रकांत पांडे, पूर्व एफसीआई अधिकारी अश्वनी तिवारी, योगेश श्रीवास्तव पूर्व फिशरीज अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अधिकारी श्री मानिकपुरी द्वारा किया गया। संजीव ठाकुर द्वारा कविताओं के लेखन के लिए प्राप्त गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र का वाचन डॉक्टर अंजनी शुक्ला द्वारा किया गया एवं उन्हें पूर्व अधिकारी एसोसिएशन की तरफ से एक अभिनंदन पत्र पढ़कर सौंपा गया।
 
उल्लेखनीय है कि संजीव ठाकुर द्वारा पूर्व में 4 वर्षों में लगभग 12,434 आलेख लेखन देशभर के समाचार पत्रों में प्रकाशन कर विश्व कीर्तिमान बनाया था, पुनः उनके द्वारा जून 94 से अद्यतन 2024 तक निरंतर कविता लेखन का नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया है। उन्होंने इस समयावधि में लगभग 17,711 कविताओं का देश भर अग्रणी तथा लोकप्रिय समाचार पत्रों में लेखन व प्रकाशन कर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि संजीव ठाकुर द्वारा पिछले 35 सालों से आलेख, कहानी, गजल, कविता का लेखकीय कार्य किया जा रहा है।
 
वर्तमान में भी उनकी निरंतर प्रतिदिन एक आलेख और एक कविता "संजीवनी" शीर्षक से देश के 100 से ज्यादा समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है। उनकी चार किताबें कहानी एवं कविताएं की प्रकाशित भी हो चुकी है। उन्होंने अनेक देशों की साहित्यिक यात्राएं भी की हैं, उनको अनेक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजनी कुमार शुक्ल द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता