स्वस्थ मन,स्वस्थ तन। स्वस्थ नगर,स्वस्थ प्रदेश। ।

नव सृजित मेडिकल कॉलेज-प्रदेश के स्वास्थ्य सुरक्षा का आधार- मेडिकल की सीटें बढ़ाने मे सफल सरकार - जितेन्द्र प्रताप सिंह 

स्वस्थ मन,स्वस्थ तन। स्वस्थ नगर,स्वस्थ प्रदेश। ।

आज राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की अनियोजित अकस्मात भेंट उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके निवास पर सम्पन्न हुई। निवास पर बड़ी संख्या मे विभिन्न विभिन्न प्रकार की समस्याओ के समाधान के लिए प्रदेश भर से आए समूहों व व्यक्तिगत रूप से प्रभावित लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी चिकित्सा परास्नातक पाठ्यक्रम के विषय मे ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री से स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित विषय रखते हुए सहयोग की अपेक्षा की।
 
विषय के प्रति सजगता व नियमों के अनुरूप उन्होंने सकारात्मक प्रयास के लिए आश्वस्त करते हुए उत्तरप्रदेश की चिकित्सीय नवाचार के अंतर्गत नव सृजित चिकित्सा विद्यालयों के स्वरूप ग्रहण करने के अनुसार कुल सीटों मे बड़ी बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप जनपद/तहसील स्तर पर चिकित्सीय सुविधा मे उच्च स्तरीय परिवर्तन परिलक्षित होने लगा है। विशिष्ट चिकित्सीय सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने के कारण रोगियों को बड़े शहरों की तरफ जाने के कष्ट से मुक्ति मिल रही है। 
 
नए  चिकित्सीय उपकरणों को जनपद स्तर पर उपलब्ध हो जाने के कारण गंभीर रोगियों की जांचें भी स्थानीय स्तर पर सुगमता व न्यूनतम व्यय मे उपलब्ध कराने मे योगी सरकार के महत्वपूर्ण गम्भीर सराहनीय प्रयास की जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष, ने प्रशंसा करते हुए ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को साधुवाद ज्ञापित किआ।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता