पडरौना : भगवान श्री गणेश का नाम लेकर शुरुआत होती हैं शुभ कार्य – मनीष जायसवाल

पडरौना : भगवान श्री गणेश का नाम लेकर शुरुआत होती हैं शुभ कार्य – मनीष जायसवाल

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मनाए जा रहे भगवान श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर नगरपालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने दर्जनों स्थानों पर स्थापित मूर्तियों व मंदिरों में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। पूजन के पश्चात विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित भी किया गया। इसी क्रम मे कल देर रात नगर के दरबार रोड पर श्री सिद्धि विनायक सेवा दल द्वारा  प्राण प्रतिष्ठित भगवान श्रीगणेश की स्थापित मूर्ति के नेत्र पट्ट खोलकर वहाँ सैंकड़ों की सँख्या में स्थानीय आमजन की मौजूदगी में पूजन अर्चन किया ।
 
इसके साथ ही नगर सहित पूरे विश्व के कल्याण की कामना की। अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने कहा की भारतीय सनातन संस्कृति में न्याय के प्रतीक माने जाने वाले भगवान गणेश का नाम लेकर ही किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने का विधान है। साथ ही उन्होंने बताया कि श्री गणेश हमें कर्म करने की शिक्षा देते हैं। जानकारी के क्रम में उन्होंने बताया कि श्री गणेश चतुर्थी की तैयारी के क्रम में प्रत्येक पाण्डलों पर चूना गिराने व विशेष सफाई अभियान के अलावा प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखे जाने हेतु नपा प्रशासन ने कमर कस रखी थी। 
 
इस अवसर पर समिति के प्रिंस मद्धेशिया श्याम जयसवाल कृष्ण गुप्ता रोहित वर्मा राजा सोनी सुमित सोनी दीपक सोनी राहुल वर्मा राजेश जायसवाल ब्रजेश शर्मा शिव मद्धेशिया धर्मेंद्र मद्धेशिया मंथन सिंह मोहित कश्यप प्रशांत सोनी श्रीराम कश्यप अर्पित जयसवाल अरुण सिंह सहित सभी आम जन उपस्थित रहे।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|