कुशीनगर : पार्टी की सदस्यता दिलाने में भाजपा फिर तोड़ेगी पुराना रिकॉर्ड – आरपीएन सिंह 

सनातनियों में भाजपा के प्रति हैं अदभुत उत्साह और मिल रहा समर्थन – आरपीएन सिंह 

कुशीनगर : पार्टी की सदस्यता दिलाने में भाजपा फिर तोड़ेगी पुराना रिकॉर्ड – आरपीएन सिंह 

कुशीनगर। पडरौना के राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह के नेतृत्व में रामकोला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सदस्यता पर्व अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों में भाजपा के प्रति गजब का उत्साह देखा गया। हरेक क्षेत्र के हरेक वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ने को तत्पर दिखे।
 
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के बोदरवार मंडल के मठिया में सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता में अपने पुराने रिकॉर्ड को फिर से तोड़ेगी। आज पूरे विश्व पटल पर भारत का जो मान बढ़ा है, उसके कारण सनातनियों में भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ हैं जिससे युवाओं और बुजुर्गो का सदस्यता के प्रति अदभुत उत्साह और समर्थन मिल रहा है। 
 
राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने रामकोला विधानसभा क्षेत्र के बोदरवार मंडल के मठिया, कुंदुर और पटखौली, औरई कृतपुरा में सदस्यता अभियान 2024 के तहत लोगों को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
 
इस दौरान पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान मुरारी साहनी, विरेंद्र साहनी, अशंकर साहनी, धर्मराज सिंह, संतोष मद्वेशिया, ईश्वर सिंह, जितेंद्र मिश्र, संतोष दूबे, गोरख साहनी, पप्पू सिंह, टुनटुन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|