परिवार में कुत्ते का खौफ

पिटाई करने से आक्रोशित है कुत्ता, ले रहा बदला,एक सदस्य को आठ बार काटा 

परिवार में कुत्ते का खौफ

अम्बेडकरनगर।  जनपद के सम्मनपुर थाना इलाके के एक गांव में एक कुत्ते का बदला लेना चर्चा का विषय बना हुआ है। कुत्ता के बदला लेने के आतंक से एक परिवार अपने आप को घर के अन्दर बन्द कर रखा है। जैसे ही उस परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर निकलता है। कुत्ता उन पर हमला कर देता है। हैरानी की बात ये है कि यह कुत्ता गांव के किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ बिल्कुल सामान्य रहता है। कुत्ते के आतंक से छुटकारा पाने के लिए पीड़ित परिवार थाने, एसडीएम डीएम, एसपी और सीएम तक से गुहार लगा चुका है, लेकिन अभी तक उसे कही से मदद नही मिल पाई है।
 
एक ही परिवार से बदला से रहा कुत्ता, एक सदस्य को आठ बार काटा
सम्मनपुर थाना इलाके के अमौली गांव निवासी कृष्ण कुमार उपाध्याय अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार मे उनकी पत्नी, बेटा बहु और पौत्र और पुत्री रहती है। बताया जाता है कि कृष्ण कुमार अपने घर पर दूसरे नस्ल का एक कुत्ता पालने के लिए ले आये तो गांव का एक घुमंतू कुत्ता उनके घर गया तो उसे वह मार कर भगाने लगे। इसके बाद से उसे कुत्ते ने अपने साथ मारपीट का बदला लेना शुरू कर दिया।बीते 17 जनवरी को कुत्ते ने पहली बार उनको काट लिया।
 
पहले तो यह एक सामान्य सी बात लगी, लेकिन इसके बाद वह कुत्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय को जब भी देखता काटने को दौड़ पड़ता। फिर तो यह सिलसिला बढ़ता ही गया। कुत्ता अब इनके साथ साथ इनके परिवार के किसी भी सदस्य को देखता तो काटने को दौड़ पड़ता है।कृष्ण कुमार उपाध्याय बुजुर्ग है इनको अब तक 8 बार काट चुका है। इनके पूरे शरीर मे कई टांके लगे है। इनकी पत्नी को भी दो बार काट चुका है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी कई बार काटने के लिए दौड़ा चुका है।
 
गांव के एक व्यक्ति पर आरोपी कुत्ते को पालने का आरोप
चौकाने वाली बात है कि यह कुत्ता गांव के किसी भी अन्य व्यक्ति को आज तक नहीं काटा है, यहां तक बताया जाता है कि गांव के छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुत्ता खेलता भी है। बच्चे उसे पकड़ते है, लेकिन उन्हें वह नहीं काटता है, लेकिन कृष्ण कुमार उपाध्याय या उनके परिजनों को देखते ही उसका व्यवहार बदल जाता है।खौफ इतना है कि परिवार अपने घर के बाहर निकलने में भय खाता है। दोनों बच्चे लगातार घर मे कैद है। बड़े सदस्य एहतियात के बाद ही निकलते है।
 
कृष्ण कुमार ने गांव के व्यक्ति पर उस कुत्ते को पालने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत भी की है। इसको लेकर एक बार गांव में एक पंचायत भी हो चुकी है।बताया जाता है कि जब पंचायत हो रही थी तो उस समय वह कुत्ता भी जाकर वहां बैठा था और पंचायत के बाद लौट रहे कृष्ण कुमार को काट लिया था। पूरा परिवार कुत्ते के खौफ के साये में जी रहा है और अपने ही घर मे कैद है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|