अखिलेश यादव नीतियों व पीडीए मिशन से जीतेंगे सीसामऊ उप चुनाव- गजाला लारी 

सीसामऊ उपचुनाव में पीडीए मिशन व कार्यकर्ता की मेहनत भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर देगा - हाजी फजल महमूद

 अखिलेश यादव नीतियों व पीडीए मिशन से जीतेंगे सीसामऊ उप चुनाव- गजाला लारी 

कानपुर। रविवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के द्वारा सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्ति की गई प्रभारी गजाला लारी के कार्यालय नवीन मार्केट आगमन पर पीड़ीए मिशन व सीसामऊ और विधानसभा व नगर संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं सेमिनार आज सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में 4:00 बजे आरंभ हुआ। बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।
 
समीक्षा बैठक वा सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रभारी गजाला लारी ने पीड़ीए मिशन व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी व जनविरोधी नीतियों से जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की नीतियां नाम और पीड़ीए मिशन सीसा मऊ विधानसभा का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को भारी मतों से जीत दिलाकर कानपुर नगर में इतिहास रच कर सपा का परचम फहराएंगे। 
 
गजाला लारी ने आगे कहा कि भाजपा ने जनता से किया एक भी वादे पूरे नहीं किये शहर का विकास सिर्फ कागजों पर दिख रहा है भाजपा विकास करने का ढिंढोरा पीट कर जनता को बेवकूफ बना रही है भाजपा सरकार  सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं  को फर्जी मुकदमों में फंसा कर तथा उनको जेल भेज कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर मनोबल गिराने का का कार्य कर रही है लेकिन सपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं  है। पीडीए मिशन वा सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि सपा का पीडीए मिशन और कार्यकर्ताओं की मेहनत भाजपा की सीसामऊ सीट जीतने की मंसूबों पर पानी फेर देगा। 
 
आज भाजपा से समाज का हर वर्ग परेशान है रोजगार व्यापार के अवसर लगभग समाप्त हो गए हैं हमें भाजपा के जुमलेबाजी से होशियार रहना होगा सपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी निष्ठा व लगन से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को जीत दिलाकर भाजपा के इरादों को चकनाचूर कर देंगे क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है भाजपा सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर समाज में भय का वातावरण उत्पन्न कर रही है। बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नंदलाल जयसवाल रजत मिश्रा,सत्यनारायण गहरवार,शबाब अबरार, इशरत इराकी,मुमताज मंसूरी,राजू पहलवान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।