साधन सहकारी समितियों में तेजी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।   

किसानों के साथ बेरोजगारों के भाग्य बदलने का सरकार कर रही पहल।  

साधन सहकारी समितियों में तेजी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।   

 सहकारी समितियों पर पेट्रोल पंप सहित 300 से अधिक दैनिक उपयोग की वस्तुओं की रहेगी उपलब्धता।    

प्रयागराज। भाजपा सरकार में सहकारिता आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है किसानों के साथ साथ बेरोजगार युवक युतियो को भी साधन सहकारी समितियों में सरकार बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पहल कर रही है जल्द ही ग्रामीणों क्षेत्रों के साधन सहकारी समितियों पर डीजल पेट्रोल पंप के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराकर सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
 
 उक्त बाते शनिवार को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भारत सरकार के निदेशक धनंजय सिंह ने कही। 
उन्होंने कहा की भारत सरकार की योजना है की वह 2047 तक विकसित भारत के रूप में अपने राष्ट्र की पहचान पूरी दुनिया में हो सके।श्री सिंह ने कहा की देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ जहां किसानों की आय दो गुनी करने के लिए निरंतर नई तकनीकी के आधार पर किसानों को प्रशिक्षित करने पर जोर दे रहे है वही देश भर सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहे है उन्होंने कहा की पहले तो साधन सहकारी समितियों पर किसानों को खाद बीज भी सही रूप से नही मिल पाता था
 
लेकिन अब अधिकांस सहकारी समितियों को हाई टेक करते हुए कंप्यूटर कृत किया जा रहे है जिससे पारदर्शी तरीके से साफ सुथरा किसानों और बेरोजगारों का काम आसानी से हो सके। इस मौके पर उन्होंने फूलपुर उपचुनाव के बारे में जातिगत आंकड़े एकत्रित करते हुए भावी प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी हासिल किए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर अमरनाथ यादव,भाजपा जिला मंत्री कमलेश कुमार मिश्र,भाजपा नेता अनिल मौर्य,भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता महामंत्री भोलानाथ गुप्ता आदि रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|