हजारीबाग में नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल पर बवाल, चक्का जाम और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया

हजारीबाग में नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल पर बवाल, चक्का जाम और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया

हजारीबाग -झारखंड के हजारीबाग में नगर निगम के सफाई कर्मियों की 20 दिनों से जारी हड़ताल ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक नीरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सफाई कर्मियों और उनके समर्थकों ने जिला बोर्ड चौक पर चक्का जाम किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। इस घटना ने पूरे शहर में हलचल मचा दी । प्रदर्शन के दौरान गुस्साए सफाई कर्मियों और उनके समर्थकों ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
 
उनका आरोप है कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे उनके जीवनयापन पर संकट गहराता जा रहा है। नीरज कुमार गुप्ता ने सफाई कर्मियों की प्रमुख दो मांगों को प्रमुखता से उठाया है। पहली मांग है कि सफाई कर्मियों को हर महीने नियमित वेतन दिया जाए। दूसरी मांग है कि 10 साल से अधिक समय से अनुबंध पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को स्थायी किया जाए। हड़ताल की लंबी अवधि और चक्का जाम के कारण हजारीबाग की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
 
जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर इस मुद्दे को जल्द सुलझाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और तेज होगा।  जबकि हजारीबाग में सफाई कर्मियों की यह हड़ताल अब केवल नगर निगम का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह है कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है और क्या सफाई कर्मियों की मांगे पूरी होती हैं या नहीं। 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|