कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई संपन्न

फ़िरोज़ाबाद टूण्डला-
शनिवार को कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक डा0 अजंट सिंह यादव के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में तथा प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर के संचालन में कार्यकारिणी समिति की बैठक 07, कृष्णापुरम कालौनी सराय दयानत आगरा रोड इटावा पर संपन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह यादव विशिष्ट सदस्य प्रान्तीय कार्यकारिणी एवं डा. कैलाश चन्द्र यादव प्रधानाचार्य पांनकुंवर इंटर नेशनल स्कूल का माल्यार्पण एंव मोमेंटो भेंट कर भव्य सम्मान किया गया |
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 1 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए , प्रदेश की एसोसिएशन की सभी इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल होने तक इसके लिए होने वाले प्रत्येक संघर्ष में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा जैसे संगठनों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।
इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर द्वारा सर्वसम्मति से सुनील टैगोर टूण्डला फिरोजाबाद को एसोसिएशन का प्रदेश संगठन मंत्री, अजय तिवारी महोबा को प्रान्तीय प्रचार मंत्री, श्री अजय यादव इटावा कोर्ट प्रान्तीय प्रचार मंत्री, रश्मि यादव प्रधानाचार्य पांनकुंवर इंटरनेशनल स्कूल को विशिष्ट सदस्य प्रान्तीय कार्यकारिणी, श्री गौरव यादव को विशिष्ट सदस्य जिला कार्यकारिणी, नितिन यादव को इटावा का नगर अध्यक्ष, प्रवेन्द्र यादव को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी मु० इरशाद शिक्षक को सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किया गया | बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अटेवा द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान दिल्ली में महाशंखनाद रैली के आयोजन को एवं अटेवा के अन्य कार्यक्रमों को एसोसिएशन द्वारा पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया जायेगा | इस अवसर पर मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं शौल ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया गया |
बैठक में उपस्थित राम करन सिंह शाक्य, उमाशंकर गुप्ता, पंकज सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,रिजवान अहमद,राकेश सक्सेना, प्रमोद राजपूत, रोहित यादव, रामविलास यादव, अजय यादव जिलाध्यक्ष अटेवा, राजेश जादौन जिला पर्यवेक्षक अटेवा, पंडित गोविंद माधव शुक्ला,(जिला संरक्षक),
डा0 धर्मेंद्र यादव, अंजू मिश्रा, एकता यादव जिला महामंत्री, रामचन्द्र यादव ( शिक्षक), लज्जा राम पाल, सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, आराधना तिवारी, दीक्षा यादव, अरूण कुमार कोषागार अनिल बाजपेई, आनंद प्रकाश शुक्ला, महेंद्र सिंह यादव, प्रशांत गौड़, अनिल यादव, जयंत शुक्ला, संग्राम सिंह, तनवीर हसन, हसीन अख्तर, रजनीश राठौर,वीर सिंह राजपूत, लईक अहमद, गोविंद सिंह, प्रवेंद्र यादव, मोहम्मद इरशाद शिक्षक,
मोहम्मद इरफान, शिव सिंह यादव,प्रीतम भारद्वाज, लक्ष्य अमर टैगोर, रजनीश शर्मा,सुमित कुमार,राजीव कुमार बाल्मीकि ,धर्मेंद्र कुमार, गौरव यादव,भूपेंद्र भदौरिया,सिंटू शर्मा, नितिन यादव, आशीष तिवारी एवं आनंद यादव सहित दर्जनों लोगों ने बधाइयां देते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

शिक्षा

Comment List