ऐतिहासिक नरेन्द्र मोदी ने ली लगतार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ : जैनेन्द्र कटरे
शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय मंत्री बनना गौरवान्वित
बालाघाट। मध्यप्रदेश।
राजनीति में निरंतरता बनी रहना बहुत बड़ी बात है। वह संभव है सेवा समर्पण विकास और जनकल्याण के भाव से। इस संकल्प को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हू-ब-हू चरितार्थ किया। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार चार बार शपथ ली। वहीं अब नरेन्द्र मोदी ने निरंतर देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ग्रहण की।
जो नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली और जनता जनार्दन के उनके प्रति आशीर्वाद को दर्शाता है। निश्चित यह उत्तरदायित्व राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले असंख्य लोगों के लिए एक मार्गदर्शी है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने एक जन सेवक की भूमिका को देश के सामने बखूबी रखा है। यह बात कहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने कहा कि, ऐसा पल देश में बहुत कम दिखाई पड़ता है।
अभूतपूर्व क्षण, अद्भुत सेवाकाल
1962 के बाद ऐतिहासिक नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली। उन्हें देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। इस अभूतपूर्व क्षण, अद्भुत सेवाकाल और अनुकरणीय कार्य के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं। आगे जैनेन्द्र कटरे ने कहा इस उपलब्धि के लिए जनता जनार्दन और भाजपा की कार्यकर्ताओं का जितना भी आभार जाता है उतना ही काम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की केंद्र सरकार बनने पर देशवासियों का आत्मीय अभिनंदन।
भागीदारी से प्रदेश का सर्वांगीण विकास
जैनेन्द्र कटरे ने कहा हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि देश की नवनिर्मित एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास अर्जित करेगी। इसी के साथ मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डां वीरेंद्र कुमार खटीक, दुर्गा प्रसाद उइके और श्रीमती सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल होकर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। इनकी केन्द्र सरकार में भागीदारी से प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण में नई इबारत लिखी जाएगी।

Comment List