झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा हजारीबाग इकाई ने शुरू किया घोषणा पत्र सुझाव अभियान

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा हजारीबाग इकाई ने शुरू किया घोषणा पत्र सुझाव अभियान

हजारीबाग- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग इकाई ने आज से घोषणा पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत कर दी। पार्टी के जिला कार्यालय से  प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कोडरमा की विधायक नीरा यादव एवं जिला अध्यक्ष  विवेकानंद सिंह की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी जिला, प्रखंड और मंडल स्तर तक जाकर युवाओं, महिलाओं, किसान, मजदूर, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, पारा शिक्षक, सहिया दीदी से मिलकर उनकी सलाह लेंगे कि वह कैसा घोषणा पत्र चाहते हैं. इसी को पार्टी अपने संकल्प पत्र में स्थान देगी।
 
जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने इस अवसर पर कहा की इस अभियान के तहत समृद्ध एवं विकसित झारखंड कि संकल्पना को पूरा करने के लिए लोगों से बेहतर सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह लक्ष्य है की झारखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास एवं उत्थान हो। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते समाज के अभिनंदन है और उसी के नाते हम लोगों के बीच आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेने आए हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जनता का सुझाव लेना है और जनता का सुझाव ही हमारा संकल्प होगा। राज्य के लगभग 4 करोड़ जनता को या महसूस होना चाहिए कि यह बीजेपी का घोषणा पत्र नहीं बल्कि जनता का घोषणा पत्र है। हमारा यह प्रयास रहेगा कि इस अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों के सुझाव को समाहित किया जाए। और इस घोषणा पत्र के आधार पर आने वाले 5 साल में हमारी सरकार कार्य करेगी।  नीर यादव आपका सुझाव झारखंड में लाएगा बदलाव। भारतीय जनता पार्टी लोगों से सुझाव लेने का प्रयास करती है ताकि उसी के अनुरूप राज्य के निर्माण में राज्य के हित में उसे पूरा किया जा सके।
 
झारखंड में पूर्व की एनडीए की सरकार में घोषणा पत्र में जो हमने वादा किया था उसे पूरा करने का कार्य किया था। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, जिला महामंत्री सुमन कुमार सुनील मेहता, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, भानुमति पासवान , रेणुका साहू, जिला मंत्री अरविंद सिकरवार, जय नारायण कुशवाहा,  कुणाल दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, भैया बांके बिहारी, केपी ओझा , प्रदेश कार्य समिति सदस्य बटेश्वर मेहता, चंद्रनाथ भाई पटेल, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, भाजपा नेता जुगनू सिंह मनमीत अकेला, नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक बरियार जिला मीडिया प्रभारी नंदकुमार नंदू, जिला आईटी सेल के संयोजक सुमित लहरी, सह मीडिया प्रभारी विवेक जोशी, मंडल अध्यक्ष  मोर्चा के अध्यक्ष मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नंदकुमार नंदू ने दी।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|