भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर 

अमेठी जनपद में भाजपा बनाएगी 3 लाख सदस्य-शंकर गिरी

 भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर 

सभी जनप्रतिनिधि, मोर्चा, प्रकोष्ठ, पदाधिकारियों को प्रदेश  ने दिया है टारगेट 

 अमेठी। संगठन की शक्ति का आधार सदस्यता है इस अभियान की योजना व्यापक और प्रभावी है। सदस्यता अभियान पूर्व योजना-पूर्णयोजना के आधार पर चलाते हुए सर्वंस्पर्शी और सर्वव्यापी सदस्यता के लिए हम सबको काम करना है। प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर टीम गठित करनी है। 4 सितम्बर को जिला स्तर पर प्रेस कान्फ्रेंस एवं सदस्यता लांचिग का आयोजन होगा। 11 से 17 सितम्बर तक सदस्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्मिलित होगें एवं बूथ स्तर पर सदस्यता करेंगे। 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर शिक्षको की सदस्यता और 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयन्ती पर सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा सप्ताह में अंतिम रविवार को अटल पर्व के रूप में सदस्यता की जाएगी। 
 
पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान में सांसद 20 हजार, विधायक 10 हजार, महापौर 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष 5 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 2 हजार, नगर निगम पार्षद एक हजार, नगर पालिका के पार्षद 500 व नगर पंचायत के पार्षद 200, निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछडा मोर्चा, अनूसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को 2-2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों, विशिष्ठ समूहों के लोगों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए हमें व्यापक स्तर पर कार्य करना है।  सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता कैंप आयोजित किये जायेंगे।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता