अटल सदस्यता पर्व पर बनाया भाजपा का सदस्य

भाजपा से जुड़ रहा समाज का हर वर्ग-पवन

अटल सदस्यता पर्व पर बनाया भाजपा का सदस्य

देवरिया। अटल सदस्यता पर्व के तहत भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने सदर विधानसभा के नगर मण्डल में भीमराव अंबेडकर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या- 206 पर घर-घर जाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सदस्यता अभियान एक महापर्व  है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है, भाजपा अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिये कार्य करती है।
 
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा से हर वर्ग जुड़ रहा है जिसके कारण एक सप्ताह के अंदर पूरे देश मे 1.5 करोड़ से ऊपर लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। सदस्यता ग्रहण करने वाले अमरनाथ मल्ल ने कहा कि भाजपा सरकार भारत को समृद्ध और गौरवशाली और बनाकर विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
 
इस अवसर पर पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, निरंजन शुक्ल,सनोज कुमार, पवन दुबे, राकेश सिंह, छठु मद्देशिया, बृजेश कुमार सिंह, रजनीश मल्ल, संतोष कुमार उपस्थित रहे। वही पूर्व जिलामहामंत्री भाजपा निशिरंजन तिवारी,नवीन सिंह,धनुषधारी मणि त्रिपाठी ने उमानगर के बूथों पर,रामदास मिश्रा ने रोहुआर विशुनपुर,शैलेन्द्र सिंह आजाद ने मेहड़ा पुरवा,सूरज पटेल ने भगवान चौराहा के बूथों पर घरों में लोगों से सम्पर्क कर भाजपा का सदस्य बनाया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|