जनता के जीवन के मूल भूत जरूरतों को सरकार के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के कराया जा रहा है मुहैया - उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पैड़ापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को वितरित किया स्वीकृति पत्र व चाभी, विकास योजनाओं के स्टाल का निरीक्षण करते हुए सम्पन्न कराया अन्न प्रशासन कार्यक्रम

जनता के जीवन के मूल भूत जरूरतों को सरकार के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के कराया जा रहा है मुहैया - उप मुख्यमंत्री

समूह की दीदियों को समूहों के माध्यम से नए-नए रोजगार के साथ समाज में मिला है सम्मान, प्रधानमंत्री जी को माताओं व बहनों पर अटूट विश्वास  -केशव प्रसाद मौर्य

पूरे देश में तीन करोड़ एवं प्रदेश में 30 लाख लखपति दीदी बनाने का प्रधानमंत्री जी संकल्प 
 
मीरजापुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मझंवा विधानसभा अन्तर्गत पैड़ापुर में स्थित गोविन्दा आश्रम इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन समूह को सम्बोधित करने के पश्चात प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को योजनान्तर्गत स्वीकृति पत्र, चाभी, आयुष्मान कार्ड तथा ओ0डी0ओ0पी0 योजना सहित अनेक योजनाओं का डेमो चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं से सम्बन्धित विभागो द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाए गए स्टाल पर गर्भवती माताओं को गोदभराई एवं नव निहाल बच्चों को अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
 
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जन जाति कल्याण असीम अरूण, भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्याक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सांसद भदोही विनोद बिन्द,  विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह विधायक छानबे  रिंकी कोल, विधायक राबर्टगंज भूपेश चौबे, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के अलावा ब्लाक प्रमुख मझंवा दिलीप सिंह व पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।
 
उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि यहां पर कुछ विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की मूल भूत सुविधाओं को सरकार द्वारा जो मुहैया कराया जा रहा है उसका प्रचार प्रसार कराने के लिए दर्शाया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जीवन में आने वाली मूल भूत जरूरतों को मुहैया कराने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं और बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जा रहा हैं।
 
उन्होंने कहा कि जिसके पास घर नही है उसे पक्का मकान, शौचालय, बेटे-बेटियों के लिए शिक्षा तथा उनके आगे बढ़ने लिए स्वारोजगार, बीमार का निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित तमाम योजनाएं सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है तथा उसी दिशा में हमारी सरकार के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने एन0आर0एल0एम0 योजना के तहत गठित समूहो में शामिल बहनों/दीदियों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले माताओं बहनो को घर से बाहर नही निकलने दिया जाता था परन्तु आज वे इस समूह के माध्यम से नए-नए रोजगार/व्यापार करके आय के नए-नए साधन खड़ी कर रही हैं तथा समाज में उन्हें आत्मसम्मान मिल रहा हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को इन माताओं व बहनों पर इतना अटूट विश्वास है कि जितना मां विन्ध्यवासिनी देवी पर भरोसा हैं। उप मुख्यमंत्री जी आगे बताया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि अपने देश के तीन करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाएंगें उसी क्रम में यहां पर भी कई दीदियों को इसी दिशा में स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होंने कि तीन करोड़ लखपति दीदी पूरे देश में तो 30 लाख लखपति दीदी पूरे प्रदेश में बनाने का कार्य चल रहा हैं। उन्होंने महिला सशक्तिीकरण पर बल देते हुए कहा कि घर को चलाने में जो कार्य पुरूष अधिक व्यय कर करता है वहीं हमारी घर की माताए/महिलाएं कम बजट में बहुत अच्छे ढंग से घर को संचालित कर लेती हैं। आज गांव में महिलाओं की पहचान व सम्मान विद्युत सखी व बी0सी0 सखी तथा समूह की सम्मानित व आत्मनिर्भर बनने वाली दीदी के रूप मे जाना जाता हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश
Internation Desk  भारत ने गुरुवार को अमेरिका की धार्मिक आजादी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। भारत के विदेश...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।