राहत की खबर : केबी बांध, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर चढ़ा पानी, घटने का क्रम जारी 

ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया हलका लेखपाल विशाल चौबे द्वारा बाढ़ प्रभावित फसलों सहित डूबे गिरे घरों का किया जा रहा मुआयना 

राहत की खबर : केबी बांध, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर चढ़ा पानी, घटने का क्रम जारी 

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रमोद रौनियार 
कुशीनगर। तीन दिनों तक लगातार हुई भारी बारिश और पहाड़ों की बारिश ने उत्तर प्रदेश पश्चिमी चंपारण बिहार के कई जिलों में गहरा संकट उत्पन्न कर दिया है। कल शाम यानी 29 सितंबर को गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया था, थोड़ा बहुत बांध का स्लोप बचा हुआ था। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। तेजी से गंडक नदी में बढ़ रही पानी का असर कटाई भरपुरवा बांध पर बाढ़ का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया था, लेकिन देर रात से आज 30 सितंबर सुबह तेजी से जलस्तर घटने का सिलसिला जारी हैं। फिरभी आज सुबह 9 बजे खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर था।
Screenshot_2024-09-30-11-21-41-064_com.gallery.player-edit
खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा बांध के उत्तर डाउन क्षेत्र में आई बाढ़ से बोया गया धान की फसल डूबने और फसल पर सिल्ट मारने से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया हैं, जिससे किसानों के घर संकटापन्न की स्थिति पैदा हो गया है। बांध के डाउन भाग में बसे कटाई भरपुरवा के बुन्निलाल कुशवाहा, रामऔतार माली, लालसा कुशवाहा योगी कुशवाहा सहित ग्राम सभा के टोला बेलवानिया गांव में पानी घुस गया है। कही कही लोग घरबाग लेकर बांध पर सहारा लिए हुए हैं।
कटाई भरपुरवा के ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया एवं हलका लेखपाल विशाल चौबे द्वारा बाढ़ में डूबे घरों और फसलों की बरबादी का निरीक्षण किया जा रहा हैं, और प्रशासन को रिपोर्ट दी जा रही हैं। जिससे बाढ़ प्रभावित किसानों और बाढ़ में डूबे और गिरे घरों का अहैतुक सहायता राशि समय से मुहैया कराई जा सके। बाढ़ की इस स्थिति से निपटने के लिए कुशीनगर जिला प्रशासन मुस्तैदी से निगहबानी में लगा हुआ है, और राहत एजेंसियां भी सक्रियता से लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं। 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश
Internation Desk  भारत ने गुरुवार को अमेरिका की धार्मिक आजादी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। भारत के विदेश...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।