बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत, सामान दबकर हुई नष्ट 

बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत, सामान दबकर हुई नष्ट 

लालगंज (रायबरेली)। बारिश के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई जिससे सारा सामान दबकर नष्ट हो गया अंबारा पश्चिम गांव के पासिन टोला में एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। जिससे पीड़ित मजदूर के सामने रहने और खाने-पीने का संकट आ खड़ा हुआ है। गांव निवासी हेमराज मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह वर्षों पुराने कच्चे मकान में परिवार के साथ रह रहा है। पीड़ित ने बताया कि रविवार को बारिश के समय उसके मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई।
 
जिसके मलबे के नीचे रखे कपड़े, रजाई, गद्दे, गेहूं की बखारी, बिजली के उपकरण सहित काफी सामान दबाकर नष्ट हो गया। पीड़ित की पत्नी मोहिनी ने बताया कि वह अपनी ननद कांति व सास राजरानी के साथ खेतों में काम करने गई थी। तभी हो रही बूंदाबांदी में उसका मकान गिर गया। जिससे उसके नीचे काफी सामान दब गया। उसका करीब 25 हजार का नुकसान तो हो गया है, साथ मे उसे रहने के लिए छत नहीं बची है। किसी तरह तिरपाल डालकर गुजर बसर करनी पड़ रही है। महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।