शक्ति हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता फरार, हत्याकांड में एक सातवां व्यक्ति भी शामिल

शक्ति हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता फरार, हत्याकांड में एक सातवां व्यक्ति भी शामिल

बस्ती। बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के चर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह अभी भी फरार हैं। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह गिरफ्तारी नगर पुलिस के साथ एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से किया। पकड़े गए हत्यारोपियों के पास से एक लक्जरी वाहन बरामद हुआ है। आशंका है कि इस वाहन का उपयोग हत्या में किया गया था। पुलिस के गिरफ्त में आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि अपरहण व हत्याकांड में एक सातवां व्यक्ति भी शामिल बताया जा रह है।
 
घटना की जांच कर रहे सीओ कलवारी ने बताया कि जांच के दौरान नए-नए तथ्य सामने आ रहे है। दुबौलिया के गौरा-सैफाबाद तटबंध पर सरयू नदी किनारे गुरुवार को एक युवक का शव बोरे में मिला था। उसके सिर पर गम्भीर चोट के निशान थे। देर शाम शव की पहचान नगर थाने के रानीपुर निवासी शक्ति सिंह (32) पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई। नगर पुलिस ने गुरुवार को ही शक्ति के गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। शव मिलने पर शक्ति सिंह के भाई विक्रम प्रताप सिंह ने नगर पुलिस को तहरीर दी थी।
 
पुलिस ने भाजपा नेता राना नागेश सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला और कुछ अन्य के खिलाफ अपहरण कर हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक नामजद आरोपी मनोज शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शक्ति हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी व कुछ अन्य लोग फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन सभी पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एसओ नगर देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना फुटहिया से अयोध्या लेन पर गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए हत्यारोपियों में रवि प्रताप सिंह निवासी बेलाडी थाना नगर तथा शैलेष सिंह निवासी कैदहा खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर को पकड़ा गया।
 
शैलेष सिंह इस समय रानीपुर में राना नागेश सिंह का मकान रानीपुर थाना नगर के मकान पर रहता था। पुलिस की मानें तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया है। इन दोनों के निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए लक्जरी वाहन को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस वाहन को माल मुकदमाती के रूप में दाखिल कर दिया है।
 
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह, प्रभारी एसओजी जनार्दन प्रसाद, प्रभारी स्वाट उमाशंकर तिवारी, एसआई मृत्युंजय मिश्रा, हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव, कांस्टेबल मंजीत यादव, संतकुमार प्रजापति, वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश
Internation Desk  भारत ने गुरुवार को अमेरिका की धार्मिक आजादी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। भारत के विदेश...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।