सेंध लगाकर अधिवक्ता के घर हुई चोरी.. लाइसेंसी बंदूक उठा ले गए चोर।
फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वैड एवं खीरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
On
कोराव, प्रयागराज।
बीती रात खीरी थाना अंतर्गत रामेश्वर प्रसाद मिश्र पुत्र बद्री प्रसाद मिश्र निवासी टोंगा खुर्द के यहां चोरों ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक एवं नगदी सहित एवं अन्य आवश्यक कागजात चुरा ले गए। जिसकी सूचना अधिवक्ता रविकांत मिश्रा द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते स्थानीय पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए तत्काल फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वैड टीम को घटनास्थल पर बुलाकर मुआयना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता रविकांत मिश्रा एवं उनके परिजन बीती रात अपने मकान में सो रहे थे।
सुबह उठने पर मुख्य कमरे के समान को बिखरा हुआ पाया परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते हुए मुख्य कमरे पर पहुंचे जहां पर रखा हुआ लाइसेंसी बंदूक एवं नगदी तथा कुछ आवश्यक कागजात गायब थे। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा तत्काल स्थानीय खीरी पुलिस को दी गई घटना की जानकारी प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष खीरी आशीष सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल डाक स्क्वैड टीम एवं फील्ड यूनिट को तब्दीश के लिए लगा दिया। थाना अध्यक्ष खीरी आशीष सिंह द्वारा बतलाया गया कि सर्विलांस टीम एवं अन्य साधनों को लगा दिया गया है और घटना का शीघ्र अतिशीघ्र अनावरण कर दिया जाएगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग दो साल बाद आप नेता सत्येंद्र जैन को जमानत।
19 Oct 2024 16:52:51
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत...
अंतर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने 17 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा
21 Oct 2024 17:31:10
International Desk श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया...
Comment List