ग्रामीणों ने बीमारी के अंदेशे को देखते हुए जलजमाव से निजात दिलाने की लगाई गुहार
On

ड्रमंडगंज। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गड़बड़ा धाम में करीब एक माह से जलजमाव होने से स्थानीय लोगों के अलावा दर्शनार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सहित ब्लाक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या के समाधान हेतु कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। दूषित जलजमाव के चलते तेजी से मच्छर पनप रहे हैं और गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
गांव निवासी रविशंकर तिवारी,देवी माली, शैलेन्द्र, सुजीत तिवारी,विजय गुप्ता आदि ने बताया कि नाली की साफ सफाई नही होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे एक माह से बड़े पैमाने पर दूषित जलजमाव हो गया है स्थानीय लोगों के अलावा दर्शनार्थियों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलजमाव होने से तेज़ी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने नाली की समुचित ढंग से सफाई करवाकर दूषित जलजमाव से निजात दिलाने हेतु जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाया है।इस संबंध में बीडीओ डॉ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। समस्या के समाधान हेतु ग्राम सचिव व प्रधान को निर्देशित किया जाएगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List