कृषि मेले में जैविक खेती व मिलेट्स के बारे में दी गयी जानकारी

कृषि मेले में जैविक खेती व मिलेट्स के बारे में दी गयी जानकारी

ज्ञानपुर। विकास खण्ड औराई प्रांगण में मंगलवार को जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादन गोष्ठी, सिलेट्स, जैविक मेला का आयोजन किया गया।आयोजन  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी भदोही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने  लगे स्टालों का अवलोकन किया । उप कृषि निदेशक डा० अश्वनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम को रेखांकित करते हुए बताया कि खरीफ उत्पादन गोष्ठी, कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है। इनके द्वारा जैविक खेती के बारे में बताया कि रसायनिक खेती से लागत अधिक आती है और रसायन युक्त अन्न उत्पादन होता है, जिससे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां हो रही है।
 
मिलेटस खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।  इनके द्वारा बागवानी में आम्, अमरूद, केला की खेती की जानकारी दी गयी। डा० शिशिर कुमार कृषि वैज्ञानिक नैनी ने फसल प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया व बताया गया कि मोटे अनाज के सेवन से स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण भी ठीक रहता है।  सतीश कुमार पाण्डेय जिला कृषि अधिकारी ने सावा, कोदो, रागी की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इन्होंने बताया कि मोटे अनाज के उत्पाद में कम पानी और बिना रसायन के पैदा होता है। 
 
 मुख्य विकास अधिकारी डा० शिवाकान्त द्विवेदी ने मेले के उ‌द्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गष्ठियों होती हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो सके। जैविक खेती के बारे में बताया कि सरकार रसायन युक्त उत्पाद को कम करने के उद्देश्य से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी प्रकार मिलेट्स की खेती हेतु कृषकों को प्रेरित किया जा रहा है। मोटे अनाज से शरीर में रोग कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
 
विशिष्ट अतिथि दीनानाथ भाष्कर विधायक औराई ने कृषकों से अपील किया कि जैविक खेती एवं मिलेट्स के बारे में जो भी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी दी जा रही है उसे सीखकर अन्य कृषकों को बतायेंगे और इसे अपनाकर स्वस्थ अनाज के रूप में इस्तेमाल करेंगे और बिकी करके अधिक लाभ कमायेंगे। इस अवसर पर अरुणेन्द्र कुमार चौबे, हृदयतोष उपाध्याय,राम अकबाल तिवारी, सहित जनपद दूर-दराज के बडी संख्या में किसान उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता