मोर्चा,प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ता संकल्पित होकर उप चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं : - कपिलदेव वर्मा

मोर्चा,प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ता संकल्पित होकर उप चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं : - कपिलदेव वर्मा

 




स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर। भाजपा की सदस्यता अभियान और कटेहरी उप चुनाव की दृष्टि से कटेहरी के देवइंद्रावती महाविद्यालय में शक्ति केंद्र  प्रवासी एवम भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मोर्चा,प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
         कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के संयोजन एवम भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में डाक्टर रजनीश सिंह के संचालन में संपन्न हुए बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती है।अपितु भाजपा समाज और राष्ट्र की निर्माण के लिए कार्य करती है। कहा कि जब कोरोना काल में सभी राजनीतिक दल  के नेता और कार्यकर्ता अपने घरों में दुबके थे तब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सेवा ही संकल्प की प्रतिबद्धता से अपनी जान की परवाह किए बिना समाज में लोगों की सेवा कर रहे थे। कहा कि जातिवाद,क्षेत्रवाद को भूल कर केवल राष्ट्रवाद को ध्यान में रखते हुए कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उपचुनाव को जीतने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का कार्य करें। कहा कि मोर्चा,प्रकोष्ठ और विभागों की चुनाव और सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। मोर्चे के कार्यकर्ता अपने अपने समाज और वर्ग में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य कर सदस्यता अभियान और उप चुनाव में सफलता दिलाने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता के पर्व में राष्ट्र निर्माण में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाना है।
        पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि मोर्चा,प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ता संकल्पित होकर उप चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उप चुनाव जीतने का हमारे पास सुनहरा अवसर है। जिसके लिए हमें अभी से लग जाना चाहिए।आए अतिथियों और कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
    उपरोक्त दोनों बैठकों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,सुधीर सिंह मिंटू, संजय सिंह,डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विनय पाण्डेय,डाक्टर हरीश वर्मा,डाक्टर विजय नरायन शुक्ला,विजय विश्वकर्मा,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,डाक्टर विनोद कुमार,आदर्श चौधरी,प्रकाश चंद्र शुक्ल,संजय तिवारी,अतुल मिश्र, संजीव सिंह, सतपाल पटेल,सुधांशु त्रिपाठी,रण विजय सिंह,नंद कुमार तिवारी राना, सुरेश गुप्ता,नवनीत मद्धेशिया,भरत शुक्ल,अशोक चौधरी आदि शामिल रहे।

Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया  ब्रिटेन ने e-visa परिवर्तन अभियान शुरू किया, भारतीयों सहित सभी से इसे अपनाने का अनुरोध किया 
International Desk ब्रिटेन। ब्रिटेन ने एक बड़ा अभियान शुरू किया और भारतीयों सहित देश भर में रह रहे सभी प्रवासियों...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|