कुशीनगर : यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू को नोटिस

पुलिस मुठभेड़ को लेकर अजय लल्लू उठाए थे सवाल, सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने पर हुई कार्यवाही

कुशीनगर : यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू को नोटिस

कुशीनगर। जाली करंसी के साथ पकड़े गए बदमाशों को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर भ्रामक प्रचार करने व पकड़े गए बदमाशों में एक के साथ फोटो पाए जाने पर एसपी ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व तमकुही राज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू को नोटिस भेजा है। एसपी का कहना है कि मामले में उनका स्पष्टीकरण दर्ज किया जाएगा।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा की बाइट..
एसपी संतोष मिश्र ने बुधवार को प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में बताया कि पकड़े गए बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास। है। वे राजनीतिक दल से जुड़े हैं या नहीं, इससे पुलिस का कोई लेनादेना नहीं है। है। कुछ लोग उनके बारे में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस की ऐसे लोगों पर नजर है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू की एक तस्वीर गिरफ्तार औरंगजेब खान के साथ प्रकाश में आयी है। उसकी एक तस्वीर मुख्तार अंसारी के साथ की और एक तस्वीर नेपाल यात्रा की भी आयी है, जिसमें लिखा है कि वह किसी विशेष मिशन पर नेपाल यात्रा पर है। यह दोनों तस्वीरें कुशीनगर की जनता द्वारा ही भेजी गयी हैं। इस पर बयान दर्ज कराने के लिए पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू को नोटिस भेजा गया है। उनका बयान दर्ज किया जाएगा कि उनसे क्या कनेक्शन है। पकड़े गए बदमाशों की कई अन्य बड़े नेताओं के साथ फोटो अजय लल्लू ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था,
 
Screenshot_2024-09-26-08-41-14-270_com.twitter.android-edit
 
 
अजय लल्लू ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया कि कुशीनगर पुलिस ने जिन जाली नोटों के कथित आरोपियों को प्लास्टर लगा व्हील चेयर पर परेड कराई, वही आरोपी पेशी के बाद बिना प्लास्टर के खुद के पैरों पर पुलिस के साथ जा रहे हैं।
 सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टScreenshot_2024-09-26-08-42-07-580_com.twitter.android-edit
वीडियो में यह स्पष्ट है। डीजीपी उत्तर प्रदेश को बताना चाहिए कि क्या यह प्लास्टर महज दिखावा था कि? पीआर
 
सोशल मीडिया पर वायरल होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि बड़े नेताओं से साथ फोटो के बारे में भी जानकारी हासिल की गयी है। राजनेताओं के साथ वह सभी फोटो इत्तेफाक मात्र हैं। इस संबंध में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अभी उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है, न ही ऐसी कोई सूचना है। उससे पहले इस संबंध में कुछ भी कहना अनुचित होगा।
 
पीआर था? कोई एजेंडा था? जनता सच जाना चाहती है। इसके साथ उन्होंने पैरों में प्लास्टर और पैरों में बिना प्लास्टर शीर्षक लगाकर दो वीडियो भी पोस्ट किए हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि आपका अपना वेबसाइट नहीं करता है।
 
पुरानी वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस व सपा नेता ने उठाए सवाल –
जाली करेंसी के साथ पकड़े गए गिरोह की जिला अस्पताल की सोशल मीडिया पर एक वीडियो बुधवार को वायरल कर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व सपा नेता मधुरश्याम राय ने सवाल किया है कि जिन लोगों के घायल होकर व्हील चेयर पर गलती की माफी मांगने का पुलिस ने वीडियो जारी किया था, वह सभी वीडियो में अस्पताल में खुद अपने पैरों से आराम से चलकर जाते दिख रहे हैं। वीडियो 23 सितंबर का बताया गया है। दोनों नेताओं ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

राज्य

महात्मा गांधी की जयंती को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
सिर्फ कागजो में संचालित होती है सरकार की तमाम योजनाएं धरातल पर सबकुछ दिखता शून्य
सी0एम0 पोर्टल पर प्राप्त भूमि विवाद का जिलाधिकारी ने स्ंवय मौके पर पहुंचकर कराई पैमाइश 
14 करोड़ 32 लाख 56 हजार 3 सौ 42 की लागत से 3 वर्ष पूर्व बना अनुमंडलीय अस्पताल के ओटी-एक्सरे रूम में टपकने लगा बारिश का पानी,कार्य बाधित।
बरही विधानसभा के ग्रामीणों का 27 सितंबर को हज़ारीबाग बिजली विभाग जीएम कार्यालय घेराव, पूर्व विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लिया निर्णय

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।