भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने कटकमसांडी का किया सघन दौरा

जनता जनार्दन से किया सीधा संवाद, समस्याओं का होगा जल्द निवारण का दिया आश्वासन

भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने कटकमसांडी का किया सघन दौरा

हमारा उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने परिवार की आय में सहयोग कर सकें : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग/कटकमसांडी - शुक्रवार को भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने  कटकमसांडी क्षेत्र का सघन दौरा किया। जिसमे कंडसार के हरिजन बस्ती, बरगद्दा पंचायत, सरूगुरु कला माली टोला, डांड पंचायत के पिचरी सहित प्रखंड के कई अन्य इलाकों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश कुमार की निवास स्थान पर चाय पर विशेष चर्चा किया। साथ ही स्थानीय लोगों से शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्तालाप किया हर पंचायत के स्थानीय लोगों ने श्री अजमेरा का आत्मीयता के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।
 
युवा साथियों से संवाद करते हुए श्री अजमेरा ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि रोजगार का साधन अवश्य स्थापित किया जाएगा जिससे युवाओं को अपने शहर से बाहर नहीं जाना होगा। हर्ष अजमेरा ने महिलाओं के समक्ष आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया, साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनसे वे लाभान्वित हो सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का वादा भी किया।
 
इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर पर चाय पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। हर्ष अजमेरा ने क्षेत्र की महिलाओं के लिए दारी देने का भी वादा किया। मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा की क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्री अजमेरा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं प्रारंभ करूंगा जिसमें उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
 
हमारा उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे अपने परिवार की आय में सहयोग कर सकें। हमने क्षेत्र की महिलाओं को दारी देने का वादा किया है, जिससे महिला समूह के माध्यम से कार्य पूरी रूप से किया जा सकें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के घर पर हुई चर्चा का भी उल्लेख किया, जिसमें स्थानीय समस्याओं पर चर्चा किया गया है।
 
हर्ष अजमेरा ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कटकमसांडी की महिलाएं इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर अपने परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी। मौके पर वार्ड सदस्य लक्ष्मण दास, वार्ड सदस्य देवंती देवी, मनोज दास, वीरेंद्र दास, राम अवतार, शशि दास, पंकज दास, बिजली राम, मुकेश दास, गणेश राम, करण सिंह, द्वारका राम और दीपक राम, दामोदर पंडित, राजेश पांडे, उपेंद्र पांडे,लखन यादव, जितेंद्र पांडे, कुलदीप यादव, पवन साहू, राजेंद्र पांडे, संगीता, सुमित्रा, संजू, सरिता, करूणा,
वार्ड सदस्य मनोज कुमार, कुलदीप भगत, मोहम्मद रियाज, मुन्नाराम, अनीता देवी, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, उषा देवी, अंजू देवी, सीतादेवी, वार्ड सदस्य सीताराम, वार्ड सदस्य गुलशन आरा, नरेश पासवान, प्यारेलाल पासवान, अजय कुमार सीताराम, शमशेर मुखिया, इमरान, अबरार, संजय कुमार, शेख हसीना, सुमित्रा देवी, कांति देवी साया, खुशबू देवी, सरिका, सुधा देवी, मुखिया पति इरशाद आलम, कबूतरी देवी वार्ड संख्या 4, भोला दास, सदस्य सेवा सहयोग समिति, बिंदु देवी वार्ड संख्या 2, मोहन पासवान, साजिद अंसारी, पप्पू कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुखलेखा देवी, अजीत सिंह, रोहित कुमार, छोटन साव, आरती देवी सहित कई लोग मौजूद थे। 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|