बलरामपुर में फसलों में दिख रही बारिश की कमी

धान की फसल को नुकसान, किसान बारिश का कर रहे इंतजार

बलरामपुर में फसलों में दिख रही बारिश की कमी

बलरामपुर- बलरामपुर जिले में बारिश न होने के चलते कृषि को भारी नुकसान हो रहा है। धान की फसल फसल में अच्छी फसल नहीं लग पा रही हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है। किसान बारिश की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। पंपसेट से पानी की उपलब्धता की जा रही है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं हो पा रही है। कुछ धन की फसल में अनाज लग रहा है तो तमाम क्षेत्र में अभी अनाज लगना बाकी रह गया है। बारिश की कमी के चलते काफी नुकसान हो रहा है।
 
बलरामपुर जनपद में एक माह पूर्व हुई बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली थी। झमाझम बारिश के चलते धान की फसल में पानी की उपलब्धता हो गई थी और किसानों का पानी का खर्च बच गया था। लेकिन दो हफ्तों से भीषण गर्मी ने फिर से किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान, गन्ना और सब्जियों की फसलें सूख रही हैं। जनपद में भीषण गर्मी के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। पंप सेट से पानी देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह बारिश जैसी नमी नहीं दे पा रहा है।
 
बलरामपुर के किसान अमन, रमेश, उमेश वर्मा और घनश्याम का कहना है कि बारिश न होने से धान की फसल को बहुत नुकसान हो रहा है। कुछ धान के खेत में फसल लग रहा है और अभी कुछ खेत में बाकी रह गया है जिसमें पानी की आवश्यकता है जिसकी कमी को पंप सेट के माध्यम से दूर नहीं किया जा सकता है। पैदावार कम होने की संभावना है। धान की फसल पीली पड़ रही है। कुछ स्थानों पर फसल धीमी पड़ रही है।
 
लोगों के दैनिक कार्यों में हो रहा असर
भीषण गर्मी के चलते लोगों के दैनिक कार्यों में भी काफी असर पड़ रहा है। लोग घरों से बाहर निकलने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। ऑफिस, स्कूल, दुकान पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। तपती धूप से स्कूल के छात्र भी बेहाल नजर आ रहे हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

राज्य

महात्मा गांधी की जयंती को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
सिर्फ कागजो में संचालित होती है सरकार की तमाम योजनाएं धरातल पर सबकुछ दिखता शून्य
सी0एम0 पोर्टल पर प्राप्त भूमि विवाद का जिलाधिकारी ने स्ंवय मौके पर पहुंचकर कराई पैमाइश 
14 करोड़ 32 लाख 56 हजार 3 सौ 42 की लागत से 3 वर्ष पूर्व बना अनुमंडलीय अस्पताल के ओटी-एक्सरे रूम में टपकने लगा बारिश का पानी,कार्य बाधित।
बरही विधानसभा के ग्रामीणों का 27 सितंबर को हज़ारीबाग बिजली विभाग जीएम कार्यालय घेराव, पूर्व विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लिया निर्णय

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।