मत्स्य पालकों की बैठक संपन्न

मछुआ आवास की मांग

मत्स्य पालकों की बैठक संपन्न

*मत्स्य पालक संघ की बैठक सम्पन्न*

रुद्रपुर, देवरिया। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम लीलापुर भैसहा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय मिश्रा के निर्देश पर मत्स्य पालको एवं मछुआ समुदाय के लोगों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बहुउद्देशीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति के गठन कराने पर विस्तार से चर्चा करते मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए रामसजीवन ने कहा कि प्रदेश सर‌कार मत्स्य पालाको एवं मछुआ समुदाय के लोगों के प्रति फिक्रमंद है। काफी वर्षों बाद बहुउद्देश्यीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति का गठन किया जा रहा है। मछुआ  प्रकोष्ठ प्रतिनिधि रामाश्रय साहनी ने कहा कि निषाद समाज लोगो को स्वरोजगार के साथ साथ मछुआ आवास, केसीसी के साथ ही सरकार द्वारा जारी अन्य सुविधाये मुहैया करायी जायं। बैठक की अध्यक्षता प्रधानपति दिवाकर निषाद व संचालन रामसजीवन ने किया। 
इस अवसर बैठक में जीवकरन साहनी, मोलई प्रसाद, भागवत सहनी, अजय कुमार साहनी, दुर्गावती देवी, राजेश साहनी, रामदुलारे साहनी, उदयराज साहनी, धर्मा देवी, भागी प्रसाद, लक्ष्मन साहनी, रिकू साहनी व सविता देवी आदि मछुआ समुदाय के लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।