कानपुर के सपा नेताओं ने मनाई अब्दुल कलाम की 93 वीं जयंती 

मेहनत परिश्रम तथा गुरुजनों के सेवा संस्कार से भाग्य  बदल जाएगा - हाजी फजल महमूद

कानपुर के सपा नेताओं ने मनाई अब्दुल कलाम की 93 वीं जयंती 

कानपुर। आज विश्व प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी की 93 जयंती पर युवा जागरुक संदेश परिचर्चा सम्मेलन समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर कार्यालय में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे आरंभ हुआ।। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। परिचर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रख्यात विश्व के प्रथम पंक्ति में अग्रणी रहे माननीय एपीजी अब्दुल कलाम जी का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम के पास धनुषकोड़ी में हुआ था और परिवार नाविक का कार्य करके कलाम साहब को शिक्षा ग्रहण कराई उनके विद्धता योग्यता से रामेश्वरम धाम के महंत उनको बहुत पसंद करते रहे उनकी अलौकिक छवि और प्रतिभा से सभी प्रभावित रहते रहे।
 
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि एक बार देहरादून परीक्षा देने आए वहां से ऋषिकेश पहुंचे और गंगा किनारे एक टीले पर बैठ गए जहां ऋषिकेश के संत स्वामी शिवानंद सरस्वती ने उनको शांत चित्त बैठे देखकर अपने आश्रम ले गए और वहां कलाम साहब रात्रि में रहे सवेरे संत जी ने कहा की धैर्य साहस रखो कभी असफलता आए तो निराश ना हो क्योंकि प्रभु तुमसे बहुत बड़ा कार्य कराएगा क्योंकि धैर्य और गुरुजनों का सम्मान कभी निराश नहीं करता है पूर्व एम एल सी दिलीप सिंह कल्लू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम मेहनत धैर्य लगन तथा अपने गुरुजनों के सम्मान से भाग्य बदल जाता है इसलिए आज की युवा टीम कलाम साहब की धैर्यता मेहनत से प्रेरणा ले आने वाला भविष्य उनका होगा।
 
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद एमएलसी दिलीप यादव कल्लू यादव प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर सत्यनारायण गहरवार परमवीर सिंह गंभीर अर्पित त्रिवेदी दीपक  खोटे राजेंद्र सोनकर अजय यादव नंदलाल जायसवाल अनवर अली पप्पू मिर्जा मनप्रीत सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।