कुशीनगर : नगरपालिका जलकर परिसर में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि जयंती 

कुशीनगर : नगरपालिका जलकर परिसर में धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि जयंती 

कुशीनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके साथ ही जलकल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आरती पूजन, श्री वाल्मीकि रामायण का पाठ, सुन्दरकाण्ड व भजन कीर्तन का भी भव्य आयोजन कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में बताया कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम को आमजन के घरों तक पहुंचाने का काम किया था साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। 
नपाध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि भगवान वाल्मीकि ने यह संदेश दिया है कि किस प्रकार सत्य के मार्ग पर चलने के दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्ति पतन से उत्थान की ओर बढ़ चलता है। उन्होंने बताया कि सफाई सेवक समाज की रीढ़ के समान है, जिन्होंने राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान वहाँ उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान भी वितरण किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज,सभासद भोली जायसवाल संतोष मद्धेशिया सौरभ सिंह रामाश्रय गौतम कर निरीक्षक रवि सिंह, महेंद्र चौधरी, राजकुमार यादव, मुकुल श्रीवास्तव,आलोक विश्वकर्मा अमित तिवारी ब्रजेश शर्मा अरुण सिंह, अनिल मौर्य, घनश्याम यादव,विनय मद्धेशिया अभय मारोदिया, नीरज मिश्र, विनय पाण्डेय, शुभम सिंह मंथन, रवि शर्मा, विकास मद्धेशिया, राहुल कन्नौजिया, अभय तिवारी, विशाल श्रीवास्तव, आदर्श जायसवाल सहित नपा के अन्य कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।