सद्भावना दुर्गा पूजा समिति, रोड नंबर 3, इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर द्वारा मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव 

आकर्षक झांकी और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बन रहा आकर्षण का केंद्र 

सद्भावना दुर्गा पूजा समिति, रोड नंबर 3, इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर द्वारा मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव 

जगदीशपुर अमेठी। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के अंतर्गत सद्भावना दुर्गा पूजा समिति द्वारा रोड नंबर तीन पर अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा निर्मित पंडाल में दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना की गई है। जहां दुर्गा पूजा महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है समिति द्वारा प्रतिदिन माता दुर्गा की आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झांकी और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा जागरण आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं ,आसपास के कई गांव से श्रद्धालु शाम होते ही माता रानी के दर्शन के लिए आ जाते हैं और देर रात्रि तक भक्तिमय माहौल में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं, असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की स्थापना का यह पावन पर्व पूरे क्षेत्र में काफी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 
 
शारदीय नवरात्रि में देवी माता के विभिन्न नौ स्वरूपों के पूजन अर्चन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम भी किया जाता है। बताते चलें शारदीय नवरात्रि पर प्रत्येक वर्ष समिति के सदस्यों द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव का कार्यक्रम कराया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं और कार्यक्रम का आनंद लेते हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इ. संजय सिंह , अध्यक्ष हेमंत सिंह, संरक्षक अंशुमान शुक्ला, उपाध्यक्ष अंकित कौशल, गोरखनाथ शुक्ला, सत्यम त्रिपाठी, राजू चौरसिया, राहुल पासी की अहम भूमिका रहती है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।