कुशीनगर : अमर्यादित पोस्ट शेयर से सजा भुगत रहे समाज के लोग – एनपी कुशवाहा 

भाजपा नेता और.राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने बिना नाम लिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

 कुशीनगर : अमर्यादित पोस्ट शेयर से सजा भुगत रहे समाज के लोग – एनपी कुशवाहा 

पडरौना,कुशीनगर। भाजपा नेता व राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिन्होंने भाजपा सरकार में मलाई काटी आज उसी सरकार का विरोध कर रहे हैं, जबकि वही प्रधानमंत्री और वही मुख्यमंत्री आज भी हैं।
बीआईसी पडरौना के अपने चैम्बर में एनपी कुशवाहा ने प्रेस वार्ता किया। उन्होंने भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। योगी व मोदी को युग पुरुष बताते हुए सबका साथ सबका विकास के संकल्प के मंत्र को पूरा होते बताया। धार्मिक टिप्पणी पर स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लिया। कहा कि उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने विवादित व अमर्यादित पोस्ट शेयर कर हिन्दू जन भावनाओं को ठेस पहुंचाया। उनकी गलती का खामियाजा समाज के निर्दोष लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जो नेता भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहा जिनकी बेटी भाजपा से सांसद चुनी गई वही आज भाजपा सरकार को गुंडाराज व जंगल राज की उपाधि दे रहा है। ये अवसरवादी नेता अनर्गल प्रलाप कर प्रदेश का सौहार्द्र बिगाड़ रहे हैं। एनपी कुशवाहा ने भाजपा सरकार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा होते बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।