पेड़ से मिलने वाली आक्सीजन जीवन का आधार,पेड़ लगाए,भविष्य के लिए आक्सीजन की व्यवस्था बनाए:राम सिंह

पेड़ से मिलने वाली आक्सीजन जीवन का आधार,पेड़ लगाए,भविष्य के लिए आक्सीजन की व्यवस्था बनाए:राम सिंह

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 25 पं दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पक्का तालाब परिसर में गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा पर्यावरण के हित में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर नगर पालिका ईओ राम सिंह ने नगर के लोगो से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण करने की और उन्हें पेड़ के रूप में तैयार होने तक सुरक्षा करने की भी अपील की है।
 
शासन के निर्देश पर इन दिनों जिले भर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका परिषद भरवारी में मूरतगंज स्थित पक्का तालाब परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तालाब परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही लगाए गये पौधों का संवर्धन करें और प्रकृति को हरा भरा बनाए।
 
इस दौरान ईओ रामसिंह ने कहा कि पेड़ पृथ्वी का श्रृंगार व जीवन का आधार है। हमे न केवल पौध रोपित करना चाहिए बल्कि पेड़ के रूप में तैयार कर इनकी रक्षा करने का संकल्प भी लेना चाहिए पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कविता पासी,लेखा लिपिक बब्लू गौतम, सभासद शादाब सिद्दीकी, सभासद प्रतिनिधि घनश्याम पासी, सभासद मोहम्मद यासीन सहित नगर पालिका के तमाम कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।