कुशीनगर : भाजपाइयों ने गुरु दक्षिणा दान कर लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा

कुशीनगर : भाजपाइयों ने गुरु दक्षिणा दान कर लिया आशीर्वाद

कुशीनगर। गुरु पूर्णिमा अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नेता , पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले भर के मठ, मंदिर, देवस्थान तथा आस्था अराधना स्थल , आश्रम  पर पहुंच कर संत,पुजारीयो,पुरोहितों,गुरूजनो का चरण वंदन किया तथा गुरु दक्षिणा दान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
   इसी क्रम में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल के नेतृत्व में जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, भीखम प्रसाद,नगर मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, मण्डल महामंत्री देवेश मिश्र पार्टी पदाधिकारियों के साथ पडरौना नगर के रामलीला मैदान स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी सनत कुमार दास, वैद्य हरिशंकर सिंह, आचार्य बंका शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक फूलेना सिंह पटेल,योग गुरु अरुण मिश्रा, ट्रस्टी जगदम्बा प्रसाद गोयल , विजय प्रकाश पाण्डेय, राजेश सैनी सहित वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र और मिष्ठान वितरण कर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि गुरु को ईश्वर के समान माना गया है. गुरु ज्ञान का वो प्रकाश हैं, जिनकी शिक्षा, उपदेश से जीवन का अंधकार दूर होता है और जीवन सफल बनता है।
    इस अवसर पर अजीत वर्नवाल, एडवोकेट राजन श्रीवास्तव, एडवोकेट अजीत कुमार, विकास दीक्षित, विष्णु जायसवाल, मनोज गुप्ता, जितेन्द्र मद्धेशिया, विजय कुमार सोनी, ऋषिकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।