कुशीनगर : प्रभारी मंत्री ने गऊ माता की पूजन कर खिलाया चारा

कुशीनगर : प्रभारी मंत्री ने गऊ माता की पूजन कर खिलाया चारा

कुशीनगर (स्वतंत्र प्रभात)। जिले के प्रभारी मंत्री व खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा शुक्रवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के बकुलहा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। बता दें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कान्हा गौशाला योजना का उद्देश्य राज्य में बेसहारा एवं निराश्रित पशुओं को आश्रय स्थल प्रदान करना था। कार्यक्रम के क्रम में मंत्री शर्मा ने गऊ माता का पूजन कर गायों को चारा भी खिलाया।

इसी क्रम में गौशाला परिसर में पौधरोपण किया व कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि गऊ की सेवा ईश्वरीय सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गाय का स्थान सर्वोच्च है और उसे माता का दर्जा प्राप्त है। गाय के दूध को अमृत समान बताते हुए उन्होंने उसे सभी पौष्टिक तत्वों से युक्त बताया। उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतरीन नक्शे के साथ कान्हा गौशाला निर्माण के लिए उन्होंने नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल की प्रशंसा भी की।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय कुशीनगर के विधायक पंचानंद पाठक, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल एडीएम वैभव मिश्रा, सीडीओ गुंजन दृवेदी, एसडीएम व्यास नारायण, ईओ संतराम सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा हरेराम गुप्ता अशोक टिबरेवाल अरुण टिबरेवाल संजय मरोदीया भुवनेश्वर त्रिपाठी पीयूष सर्राफ देवेश मिश्रा विष्णु जायसवाल दीनबंधु मद्धेशिया अंजय गुप्ता अर्जुन जायसवाल ब्रजेश शर्मा सुनील चौहान सोनु कुशवाहा छोटेलाल अभय मरोदिया भास्कर शर्मा नीरज मिश्रा आलोक विश्वकर्मा राजेस जायसवाल संतोष चौहान शिव मद्धेशिया  ललित जायसवाल धर्मेंद्र मद्धेशिया राजेश कुशवाहा  मंथन सिंह अमर शर्मा मानस मिश्रा अनिल कुमार महेंद्र चौधरी के अलावा नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों सहित आमजन उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग रूस पर आग उगलने वाले ड्रोन से यूक्रेन ने किया हमला: रूस के जंगलों में लावा से लगी आग
International News यूक्रेन ने रूसी हमले का जवाब देने के लिए खतरनाक ‘ड्रैगन ड्रोन’ का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नी|
संजीव-नीl
कविता