संविधान को कोई नहीं बदल सकता, कांग्रेस- सपा लोगों को कर रही भ्रमित -विश्वनाथ पाल

संविधान को कोई नहीं बदल सकता, कांग्रेस- सपा लोगों को कर रही भ्रमित -विश्वनाथ पाल

मिल्कीपुर अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को बीएसपी के मूवमेंट को मजबूती प्रदान करने का संदेश देते हुए कहा है कि भारतीय संविधान को कोई भी नहीं बदल सकता है। यह बातें वें अयोध्या के विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के सिद्धनाथन परिसर  में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में कहीं।
 बसपा प्रदेश अध्यक्ष से पत्रकारों ने पूछा कि क्या विधानसभा उपचुनाव में आपकी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने  कहा कि बहुजन समाज पार्टी सुनीता बहन कुमारी मायावती का निर्णय है कि हम अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेंगे और हम लोग इसी बात पर कायम हैं। इंडिया गठबंधन कांग्रेस और सपा के लोगों ने लोकसभा चुनाव में जनता को धोखा देने का काम किया है। क्योंकि बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान बहुत मजबूत है, इसे बदला नहीं जा सकता है सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने और कुछ लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए संशोधन किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि फैजाबाद के सांसद ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि 272 सरकार बनाने के लिए चाहिए और 400 पर संविधान बदलने के लिए जबकि संविधान बदला नहीं जा सकता है ऐसा स्टेटमेंट उन्हें नहीं देना चाहिए था। इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बचाने की बात करते हैं जब संविधान बदल ही नहीं जाएगा तो बचोगे क्या।
मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामगोपाल कोरी ने कहा कि देश में बसपा ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था को संघर्षरत है। बसपा केवल चुनाव जीतने के लिए काम नहीं करती। कार्यक्रम में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सेक्टर इंचार्जों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस मौके पर मंडल सेक्टर इंचार्ज डॉ विजय प्रताप, अमरेंद्र बहादुर पासी, मोहम्मद अरशद, महेंद्र आनंद, विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या राममिलन कोरी, भगवती सिंह द्वारिका पाल, चंद्र कुमार कोरी समेत बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।