विजय संकल्प रैली को लेकर पूर्व विधायक ने की बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव में हम पूरी शक्ति के साथ लड़ेंगे : मनोज यादव

विजय संकल्प रैली को लेकर पूर्व विधायक ने की बैठक

प्रत्येक बुथ से पांच पांच कार्यकर्ता होंगे शामिल : विवेकानंद सिंह

बरही आगामी 16 जुलाई को आरएनवाईएम महाविद्यालय बरही में होने वाले भाजपा के विजय संकल्प सह अभिनंदन सभा को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई मंडल अध्यक्ष अमित साहु ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बरही में आयोजित होने वाले विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि आगामी विस चुनाव को लेकर हम पूरी शक्ति के साथ लड़ेंगे।
 
इसके लिए सबो को एकजुट होना होगा। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि सभा में बुथ से पांच पांच सक्रिय कार्यकर्ताओ को लाना है। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबुलाल मरांडी व अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहेंगे। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चन्द्रवंशी, भाजपा एससी मोर्चा उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, भाजपा जिला महामंत्री नेता सुनील मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण यादव, राजदेव यादव, अवध यादव, सुनील सिंह, भारत सिंह, पदमा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, बरही पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष अमित साहू, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष बंधन यादव, चंदवारा मण्डल अध्यक्ष द्वारिका राणा, चौपारण पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, चौपारण पूर्वी मण्डल अध्यक्ष सुरेश साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, बरसोत मुखिया मोती लाल चौधरी, पंसस प्रतिनिधि सुजीत कुमार, अजय रजवार, मुकेश सिन्हा, किशुन यादव, उप मुखिया मनोज उपाध्य, प्रखंड महामंत्री किशोरी सिंह, बूथ अध्यक्ष लक्षमण पाण्डेय, विनोद यादव, ओबीसी मोर्चा के मनोज साव, मुन्ना यादव, एससी मोर्चा के नागेश्वर रजक, मनोज राणा, सचिन यादव, प्रभु यादव, सचिन यादव, पिन्टू ठाकुर, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे। 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।