जय सिंह राणा बने अम्बेडकरनगर आज़ाद समाज पार्टी "कांशीराम" के जिलाध्यक्ष...

जय सिंह राणा बने अम्बेडकरनगर आज़ाद समाज पार्टी

 

अम्बेडकरनगर। भीम आर्मी के संस्थापक/ आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद सांसद नगीना के नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली और आसपा प्रमुख के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ एवं डॉ० मो० आकिब प्रदेश महासचिव आसपा व विनय सागर प्रदेश संगठन सचिव आसपा की संस्तुति पर राहुल भारती मंडल अध्यक्ष ने नरेंद्र बहादुर को हटाकर जय सिंह राणा को अम्बेडकरनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है। आप को बता दें जय सिंह राणा इसके पहले बहुजन मुक्ति पार्टी में काफी दोनों तक रहकर पार्टी और मिशन को धार दिया था। कुछ माह पूर्व बीएमपी से उनकी मोह भंग हो गया और वहां से दूरी बना ली जय सिंह राणा इसके पहले जलालपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जो इनकी राजनीतिक अनुभव को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद ने विश्वास जताया हैं।

एक वार्ता के दौरान जय सिंह राणा ने बताया की डॉ० भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा बहुजन हिताय- बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करुंगा। यह मूलरूप से जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरवा मखदुमपुर, शिवपाल तहसील जलालपुर के निवासी हैं। जय सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश संगठन सचिव भीम आर्मी निखिल राव, सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम, सुनील कुमार चौधरी जिलाध्यक्ष भीम आर्मी, मनीष आजाद, मुकेश बौद्ध, जिलाउपाध्यक्ष भीम आर्मी, बृजेश अम्बेडकर जिला महासचिव आसपा, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत नवनीत कुमार, पूर्व प्रत्याशी अकबरपुर विधानसभा चंद्रेश वर्मा, रिंका गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष जयहिंद,  डॉ० राम शकल निषाद, इंद्रजीत कन्नौजिया, बब्लू राज,परशुराम पटेल, नंदलाल भारती, विवेक शाही, अवनीश भारती, धर्मवीर भारती, अरविन्द कुमार , सुनील टंडन, इंद्रजीत अम्बेडकर, डीके रेनू, रवि,रामू, सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।